Sunday , 7 June 2026
Breaking News

मातम में बदली दिवाली की खुशियां, नदी में डूबे दादा और 2 पोते

भरतपुर: राजस्थान के भरतपुर जिले में आज दिवाली के दिन दर्दनाक हा*दसा हो गया है। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोग नदी में डूब गए है। यहाँ हा*दसा भरतपुर जिले के बयाना सदर थाना इलाके के गांव नगला बंडा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार आज गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे गंभीर नदी में अपनी बकरियों को नहलाते समय दादा एवं उनके 2 पोते गहरे पानी में डूब गए है। घटना का पता चलने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

 

Grandfather grandson sdrf bayana bharatpur news 31 oct 24

 

 

 

सूचना पर डिप्टी एसपी कृष्णराज, तहसीलदार विनोद मीणा, सदर थाना एसएचओ बलराम यादव सहित पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए हैं। एसडीआरएफ टीम भी मौके पर पहुंच गई है। मिली जानकारी के अनुसार नदी किनारे पर गए दादा के साथ 2 पोते खेलते-खेलते अचानक पानी में चले गए। दोनों बच्चे अचानक नदी किनारे बने गहरे गड्ढे में डूबने लगे। पोतों को डूबता देखकर दादा उनको बचाने के लिए नदी में उतरे तो वह भी डूब गए। गांव के लोगों को जब इस घटना के बारे में पता चला तो नदी किनारे भीड़ जमा हो गई।

 

 

 

 

गांव वाले रस्सियां लेकर नदी में उतर गए और तीनों लोगों की तलाश शुरू की, लेकिन तीनों नहीं मिले। दोपहर करीब 2 बजे एसडीआरएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया और 1 घंटे बाद दादा का श*व बाहर निकाल लिया। दादा का शव मिलने से गाँव में दिवाली की खुशियां मातम में बदल गई है। सदर थाना एसएचओ बलराम यादव ने बताया कि विश्राम सिंह (62) पुत्र बालमुकुंद गुर्जर निवासी नगला बंडा, बयाना, भरतपुर अपने दो पोतों योगेश (15) और अंकित (10) पुत्र गजराज को लेकर गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे गांव के पास से गुजर रही गंभीर नदी में बकरियों को पानी पिलाने और नहलाने गया था।

 

New Harish Telecom Sawai Madhopur

 

इसी दौरान अचानक उसके दोनों पोते नदी के गहरे पानी में चले गए। जिनको बचाने के प्रयास में विश्राम भी नदी के अंदर उतर गया। गौरतलब है कि बीते मानसून सीजन में बयाना इलाके में नदी, नालों, झरनों में डूबकर 17 लोग जा*न गं*वा चुके हैं। मानसून सीजन में अच्छी बारिश के बाद करौली के पांचना बांध से इस बार गंभीर नदी में बड़ी मात्रा में पानी छोड़ा गया था। यह पानी अभी भी नदी के पेटे में हो रहे गहरे गड्ढों में भरा हुआ है।

 

न्यू हरीश टेलीकॉम (चिंकी मोबाइल वाले)

संपर्क: 8432200200, 8432420420

पता: गौतम आश्रम के पास बजरिया, सवाई माधोपुर

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !