Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

पुलिस ने त*स्करों की करीब 10 करोड़ रुपए की कीमत की संपत्ति को लिया कब्जे में

रावतसर थाना पुलिस ने 2 करोड़ कीमत की संपत्ति को कराया कब्जा मुक्त 

संगरिया पुलिस ने 7.8 करोड़ की संपत्ति को कराया फ्रीज

जयपुर:- पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर प्रदेश में न*शाखोरी एवं इससे काली कमाई करने वाले त*स्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत बुधवार को जिले की रावतसर थाना पुलिस एवं संगरिया थाना पुलिस ने स्थानीय प्रशासन के सहयोग से करीब 10 करोड़ रुपए कीमत की संपत्ति को कब्जा मुक्त एवं फ्रीज कराने की कार्रवाई की है।

 

 

एसपी विकास सांगवान ने बताया कि पुलिस मुख्यालय एवं आईजी रेंज ओमप्रकाश के निर्देश पर अवैध मा*दक पदार्थो की रोकथाम एवं त*स्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत बुधवार को थाना रावतसर एवं संगरिया क्षेत्र में कार्रवाई की गई है।

रावतसर पुलिस प्रशासन ने 2 करोड़ कीमत की सरकारी भूमि को मुक्त कराकर लिया कब्जे में:-
एसपी सांगवान ने जानकारी देते हुए बताया कि रावतसर निवासी सुरेंद्र झींझा, बेटा सिद्धार्थ, भाई अनिल व अभिमन्यु उर्फ मोनू झींझा पुत्र वीरेंद्र अपराधी घटनाओं में लिप्त है। इनके विरुद्ध विभिन्न थानों पर पूर्व में मा*दक पदार्थ त*स्करी, ह*त्या का प्रयास, चो*री व ह*त्या के 19 आपराधिक प्रकरण दर्ज है।
Hanumangarh Police property worth Rs 10 crore News Rajasthan
अनिल झींझा से पंजाब पुलिस ने बहुचर्चित सिद्धू मूसे वाला ह*त्याकांड में पूछताछ की थी तथा ह*त्या के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा भी हो रखी है। निगरानी में सामने आया कि वार्ड नंबर 11 रावतसर स्थित इनके मकान के आगे के हिस्से में इन्होंने अतिक्रमण कर रखा है तथा मकान के सामने रामदेव कॉलोनी की करोड़ों की सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा है। बुधवार को रावतसर थाना पुलिस एवं नगर पालिका की टीम ने सरकारी भूमि पर कब्जे को हटा सरकारी बोर्ड लगाया, वही आरोपी द्वारा मकान के आगे किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया।
संगरिया पुलिस ने 7.88 करोड़ रुपए की संपत्ति की फ्रिज:-
एसपी सांगवान ने बताया कि थाना संगरिया क्षेत्र के हरिपुरा निवासी रामचंद्र उर्फ रामू पुत्र श्योनारायण व उसका भाई सतपाल अवैध मा*दक पदार्थ त*स्करी में लिप्त है। 27 मार्च को थाना पुलिस द्वारा आरोपी रामचंद्र उर्फ रामू के खेत से 30 लाख रुपए कीमत का 630 किलो डो*डा पो*स्त बरामद किया था।
पूर्व में आरोपी त*स्कर रामचंद्र के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के चार प्रकरण दर्ज हुए हैं। पुलिस मुख्यालय एवं आईजी रेंज ओमप्रकाश के निर्देश पर चलाए जा रहे। अभियान के अंतर्गत आरोपी रामचंद्र उर्फ रामू की संपत्ति की पहचान कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 68 एफ के अंतर्गत फ्रीज की गई।
ये सम्पत्ति की गई फ्रीज:-
एसपी सांगवान ने बताया कि फ्रीज की गई संपत्ति की कीमत करीब 7.88 करोड़ रुपए है। पुलिस ने बुधवार को स्थानीय प्रशासन के सहयोग से त*स्कर रामचंद्र उर्फ रामू के एक आलीशान दो मंजिला आवासीय मकान जो 5250 वर्ग फीट भूखण्ड में निर्मित है, एक आवासीय मकान जो 3479 वर्ग फीट भूखण्ड में निर्मित है, एक भूखण्ड 7500 वर्ग फीट तथा गांव हरीपुरा रोही, सुरांवाली रोही, भोपालपुरा रोही व खरबारा रोही की कुल करीब 25 हैक्टेयर कृषि भूमि के साथ दो ट्रैक्टर, एक कार व एक मोटरसाईकिल को फ्रीज किया है।
Gramin Mahila Vidyapeeth Mainpura Sawai madhopur

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी

कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक

संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु

अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,

कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

महिलाओं को प्राथमिकता

सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

No need for personnel to climb up, and no delay in extinguishing fires Kota receives a high-tech machine worth 9.5 crore.

न कर्मचारी ऊपर जाएगा, न आग बुझाने में होगी देरी! कोटा को मिली 9.5 करोड़ की हाईटेक मशीन

कोटा: नगर निगम कोटा (Nagar Nigam Kota) के अग्निशमन विभाग (Fire Department Kota) को करीब …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !