Thursday , 23 April 2026
Breaking News

4 जून के बाद देश में आएगा बहुत बड़ा राजनीतिक भूचाल : पीएम मोदी

पश्चिम बंगाल:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के मथुरापुर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत आज जब नई रफ्तार के साथ आगे बढ़ रहा है, तो पूरी दुनिया देख रही है। आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। ये सब आपके एक वोट की ताकत से ही संभव हुआ है। आपके वोट ने मोदी को मजबूत बनाया है और मोदी की मजबूत सरकार ने दुनिया में भारत का झंडा लहरा दिया है।

 

 

 लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के लिए धुआंधार प्रचार किया जा रहा है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को पश्चिम बंगाल के मथुरापुर पहुंचे, जहां उन्होंने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री के निशाने पर टीएमसी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी रही हैं। उन्होंने कहा है कि टीएमसी पूरी तरह बौखलाई हुई है।

 

 

There will be a huge political earthquake in the country after June 4: PM Modi

 

 

 

पीएम मोदी ने कहा कि 2024 का यह लोकसभा चुनाव कई मायनों में अलग और अद्भुत है। यह चुनाव खुद आगे बढ़कर देश की जनता लड़ रही है क्योंकि, उसी जनता ने 10 साल की विकास यात्रा भी देखी है और 60 वर्षों की दुर्गति भी देखी है। देश के करोड़ों गरीब जीवन की मूलभूत सुविधाओं से वंचित थे।

 

 

भारत जैसे देश में भुखमरी की खबरें आम होती थीं। करोड़ों लोगों के सिर पर छत नहीं थी। महिलाएं खुले में शौच जाने के लिए मजबूर थीं और पीने के लिए पानी नहीं था। 18 हजार से ज्यादा गांवों में बिजली नहीं थी। उद्योगों के लिए संभावनाएं भी नहीं थीं। सबसे बड़ा दुर्भाग्य यह भी था कि सुधार के लिए चर्चा भी नहीं होती थी।

 

 

 

बीजेपी से बंगाल के लोगों का प्यार TMC को बर्दाश्त नहीं – पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि TMC और इंडी जमात वाले बंगाल को विपरीत दिशा में लेकर जा रहे हैं। बीजेपी से बंगाल के लोगों का प्यार TMC को बर्दाश्त नहीं हो रहा है। इसलिए टीएमसी बुरी तरह से बौखलाई हुई है। अब टीएमसी के पास मोदी की पहल में बाधा डालना ही एकमात्र हथियार बचा है।

 

 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि टीएमसी की जिद का बहुत बड़ा नुकसान इस क्षेत्र के लाखों मछुआरों को हो रहा है। केंद्र सरकार मछुआरे भाई-बहनों के लिए इतनी सारी योजनाएं चला रही है। हमने मछुआरों को किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा दी, पीएम मत्स्य संपदा योजना शुरू की, जिसके लिए 20 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का फंड दिया गया, लेकिन यहां भी TMC सरकार का वही रवैया रहा कि हम ये होने नहीं देंगे।

 

TMC के लोग राम मंदिर को अपवित्र बताते हैं- पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि टीएमसी बंगाल की पहचान को खत्म करने में लगी है। ये बंगाल के मठों को, साधु संतों तक को नहीं छोड़ रहे। ये पार्टी इस्कॉन, रामकृष्ण मठ और भारत सेवाश्रम जैसी संस्थाओं को गाली दे रही है। इनके गुंडे मठों पर हमला कर रहे हैं। 500 साल बाद अयोध्या में प्रभु राम का मंदिर बना है। राम मंदिर हमारी आस्था का केंद्र है। TMC के लोग राम मंदिर को अपवित्र बताते हैं।  ऐसी TMC कभी भी बंगाल की संस्कृति की रक्षा नहीं कर सकती।

 

 

 

पीएम मोदी ने कहा कि आपका एक वोट देश की राजनीतिक दिशा भी बदलने का काम करेगा। 4 जून के बाद अगले 6 महीनो में देश में बहुत बड़ा राजनीतिक भूचाल आने वाला है। ये परिवारवादी पार्टियां अपने आप बिखर जाएंगी। अब इनके कार्यकर्ता भी थक चुके हैं।

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी

कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक

संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु

अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,

कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

महिलाओं को प्राथमिकता

सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

About Vikalp Times Desk

Check Also

ACB Action on bandikui sdm office employee Dausa News 20 April 26

SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार

बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Bus falls into 200-feet deep gorge in pushkar ghati ajmer

अजमेर में मौ*त का मंजर, 200 फीट खाई में गिरी बस! 2 की मौ*त

अजमेर: अजमेर (Ajmer) जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों …

Female teacher vande bharat express train dausa Accident 19 April 26

कुछ सेकंड की लापरवाही, जिंदगी खत्म! वंदे भारत की च*पेट में आई सरकारी टीचर

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के बांदीकुई स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में सरकारी महिला शिक्षक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !