Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

विश्व पर्यावरण दिवस – ओसीईएमएस एवं हजार्डियस अपशिष्ट प्रबंधन पर कार्यशाला हुई आयोजित

जयपुर:- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित की जा रही हितधारक कार्यशाला के तीसरे दिन नगर निगम एवं नगर पालिकाओं द्वारा संचालित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए ओसीईएमएस (Online Continuous Emission/Effluent monitoring Systems) पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अधीक्षण वैज्ञानिक अधिकारी नेहा अग्रवाल ने पीपीटी प्रस्तुतीकरण के माध्यम से ओसीईएमएस तकनीक की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि राज्य में लगभग 600 उद्योगों में ओसीईएमएस के जरिये प्रदूषण उत्सर्जन पर निगरानी रखी जा रही है।

 

 

उन्होंने कहा कि मंडल प्रशासन ओसीईएमएस से मिलने वाले डाटा को लेकर सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है, वहीँ जिन उद्योगों में ओसीईएमएस का डाटा सही प्राप्त नहीं हो रहा उन्हें समय-समय पर नोटिस दिया रहा है। इस दौरान उन्होंने ओसीईएमएस की कार्यप्रणाली एवं तकनीकी पहलुओं पर भी विस्तार से चर्चा की। इस दौरान माजूदा हितधारकों ने ओसीईएमएस के संचालन  एवं डाटा ट्रांसमिशन पर आ रही समस्याओं एवं उनके समाधानों पर गहनता से विचार किया गया।

 

World Environment Day - Workshop on OCEMS and Hazardous Waste Management held in jaipur

 

 

 

कार्यशाला के दूसरे सत्र के दौरान हाजार्डियस अपशिष्ट प्रबंधन विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर अतिरिक्त मुख्य पर्यावरण अभियंता ओपी गुप्ता ने पीपीटी प्रस्तुतीकरण के माध्यम से बताया कि किसी भी पदार्थ को हाजार्डियस अपशिष्ट पदार्थ एवं बाय प्रोडक्ट की शृंखला में कैसे  चिन्हित किया जाएं।  इसके लिए उन्होंने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण मंडल द्वारा जारी की गयी एसओपी पर विस्तृत रूप से जानकारी दी।

क्या है ओसीईएमएस:-
ओसीईएमएस एक ऐसी तकनीक है जिसके माध्यम से मंडल द्वारा प्रदूषण उत्सर्जन करने वाली इकाइयों के प्रदूषण उत्सर्जन पर ऑनलाइन माध्यम से निगरानी रखी जाती है। उक्त प्रणाली में सैंपलिंग सिस्टम, विश्लेषक, सेंसर और आवश्यक डाटा संचार शामिल है।
उदाहरण के तौर पर इस तकनीक के माध्यम से एसटीपी( सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) द्वारा संशोधित जल की गुणवत्ता के मानक पीएच , टीएसएस, बीओडी, सीओडी आदि सतत डाटा मंडल को ऑनलाइन माध्यम के जरिये प्राप्त होते है। इस तरह से राज्य में  उद्योगों द्वारा प्रदूषण उत्सर्जन का  स्व-नियमन किया जा रहा है।
इस कार्यशाला के दौरान मुख्य वैज्ञानिक अधिकारी वि एस परिहार, मंडल के वरिष्ठ अधिकारीयों सहित डीएलबी के वरिष्ठ अधिकारी सहित नगर निगम एवं परिषदों के अभियंता, विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
Gramin Mahila Vidyapeeth Mainpura Sawai madhopur

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी

कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक

संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु

अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,

कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

महिलाओं को प्राथमिकता

सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mobile system mobile update money kota news 19 July 26 Vikalp Times

‘मोबाइल बंद न करें’… रातभर चलता रहा फ_र्जी System Update, सुबह खाते से उड़ गए ₹98 हजार

कोटा: Kota शहर में साइबर ठ_गों ने अब मोबाइल (Mobile) है_किंग के जरिए लोगों को …

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !