Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

अब पर्यावरण मार्ग के नाम से जाना जाएगा राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के कार्यालय का रास्ता

जयपुर:- राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के सदस्य सचिव विजय एन ने कहा कि राज्य में प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए एवं आमजन को अधिकाधिक पौधरोपण हेतु जागरूक करने के लिए झालाना स्थित मंडल कार्यालय के मुख्य रास्ते पर सड़क के किनारों पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण मार्ग बनाया गया है। अब मंडल कार्यालय का मुख्य रास्ता पर्यावरण मार्ग के नाम से जाना जाएगा।
राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के सदस्य सचिव विजय एन ने बुधवार को यहाँ वृक्षारोपण कर पर्यावरण मार्ग का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि सड़क के किनारों पर सघन वृक्षारोपण होने से न केवल यहाँ आस पास होने वाले प्रदूषण से मुक्ति मिल पायेगी बल्कि आमजन को भी यह सन्देश मिलेगा की प्रदूषण जैसी गंभीर समस्या से निजात पाने के लिए वृक्षारोपण कितना आवशयक है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यह मार्ग अब हरियाली से भरपूर एवं छाँयादार होगा।
उन्होंने कहा कि आगामी 5 जून को होने वाले विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आमजन को पर्यावरण संवेदना के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मंडल द्वारा इस तरह की अभिनव पहल की गयी है।
Now the road to the office of State Pollution Control Board will be known as Environment Road in jaipur
मंडल के आम नागरिक भी निभाए पर्यावरण मार्ग पर किये गए वृक्षारोपण की जिम्मेदारी:-
इस अवसर पर सदस्य सचिव ने कहा कि पर्यावरण मार्ग आम जन को वृक्षारोपण के लिए जागरूक करने को लेकर समर्पित है, अतः पर्यावरण मार्ग पर किये जाने वाले वृक्षारोपण की सुरक्षा मंडल के अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ आमजन की भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है जिसे हमे सजगता से निभाना होगा। इस अवसर पर मंडल के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी वृक्षारोपण किया।
Gramin Mahila Vidyapeeth Mainpura Sawai madhopur

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी

कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक

संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु

अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,

कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

महिलाओं को प्राथमिकता

सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !