Sunday , 6 September 2026
Breaking News

गणेश मंदिर में 108 हनुमान चालीसा और 108 सुन्दरकाण्ड का पाठ कर किया हवन

श्री राम प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में श्री त्रिनेत्र गणेश मंदिर में 108 हनुमान चालीसा और 108 सुन्दरकाण्ड का पाठ संपन्न कर हवन किया गया। हवन में यात्रियों ने आहुति दी। श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में मुख्य महन्त बृजकिशोर दाधीच ने विशेष पूजा एवं हवन किया। श्री त्रिनेत्र गणेश का स्वर्ण बर्क से श्रृंगार किया गया। महन्त संजय दाधीच ने पुष्कर व हरिद्वार से पवित्र देव जल मंगा कर श्री गणेश का अभिषेक कराया। 508 दीपक से मंदिर को राम आगमन के लिए सजाया गया है। वहीं श्री गणेश के मुख में झलका राम तेज का सौंदर्य, यात्रियों ने दर्शन कर गणेश के दर्शन में श्री राम जी की झलक देखी। प्रधान सेवक हिमांशु गौत्तम ने बताया की हवन आहुति देने वाले 51 भक्तों को गणेश मंदिर ट्रस्ट कराएगा।

 

Havan was performed in Ganesh temple by reciting 108 Hanuman Chalisa and 108 Sunderkand

 

राम मंदिर के दर्शन यात्रियों के आने जाने, खाने पीने रहने की व्यवस्ता होगी। ट्रस्ट की तरफ से भक्तों में दीवाली जैसा उत्साह देखने को मिला। वहीं राम अक्षत कलश यात्रा में 21 हजार मातृ शक्ति व भक्तों को ट्रस्ट की तरफ से प्रसाद वितरित किया गया। गौत्तम ने कहा कि हम सभी सौभाग्यशाली है कि धर्म के इस महान पुण्य कार्य मे सेवा करने का एवं इस पुनीत कार्य में भागीदार होने का मौका मिला। गणेश मंदिर ट्रस्ट सदैव धर्म व सेवा कार्यों में अग्रसर रहता है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !