Saturday , 5 September 2026
Breaking News

जैसलमेर में भारी बारिश, जयपुर, कोटा व भरतपुर संभाग में 29 जुलाई तक मानसून सक्रिय

राजस्थान के जैसलमेर जिले में शुक्रवार यानी 28 जुलाई को भी सुबह बारिश हुई। ये बारिश पिछले 3 दिनों से बदस्तूर जारी है। गुरुवार को देर शाम जिले के रामगढ़ क्षेत्र में मूसलाधार बारिश से मुख्य बाजार में घुटनों तक पानी जमा हो गया। मौसम विभाग के जयपुर केंद्र के मुताबिक, 29 जूलाई को भी पूर्वी और उत्तर-पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों जैसे भरतपुर, जयपुर, कोटा संभाग में मानसून सक्रिय रहने तथा बारिश की गतिविधियां जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक ओड़िशा के आसपास बना कम दबाव का क्षेत्र आज कमजोर होकर परिसंचरण तंत्र में बदल गया है। यह वर्तमान में पश्चिम बंगाल, झारखंड के ऊपर बना हुआ है। मानसून ट्रफ लाइन सामान्य स्थिति में है इसके अलावा एक पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है।

अजमेर, कोटा में हो सकती है भारी बारिश

मौसम विभाग ने 28 जुलाई को भी पूर्वी राजस्थान के अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग में मानसून सक्रिय रहने तथा अधिकतर भागों में बारिश और कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना जताई है। आज जोधपुर, बीकानेर संभाग में भी कुछ भागों में हल्की मध्यम बारिश व एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। 29 जुलाई से 1 अगस्त के दौरान पश्चिमी राजस्थान में बारिश की।गतिविधियों में कमी होने तथा केवल छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश होने की सम्भावना है।

 

Heavy rains in Jaisalmer, monsoon active in Jaipur, Kota and Bharatpur divisions till 29th July

 

जैसलमेर में मंदिर में घुसा पानी

जैसलमेर में धार्मिक स्थल रामदेवरा का रामसरोवर तालाब बरसाती पानी के की वजह से ओवरफ्लो हो गया। पानी मंदिर में घुस आया, जिससे श्रद्धालुओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। पिछले कई वर्षों के बाद रामसरोवर तालाब का पानी बाबा की समाधि परिसर तक पहुंचा। जिसके कारण रामदेवरा के व्यापारी इस वर्ष मेले के अच्छी तरह से भरने की उम्मीद लगा रहे हैं।

ये इलाके भी हुए जलमग्न

जैसलमेर में कुष्ठ कॉलोनी, नई बस्ती, पोकरपूरा बस्ती में पानी भर गया। जिसके कारण बस्ती वासियों को आवागमन करने में भी परेशानी उठानी पड़ रही है। रामदेवरा का कुष्ठ कॉलोनी इलाका तो पूरी तरह से जलमग्न हो गया। जिसके कारण कॉलोनी के घरों और धर्मशालाओं तक में पानी घुस गया। गुरुवार को बारिश के कारण जिले के रामगढ़ क्षेत्र में मूसलाधार बारिश से मुख्य बाजार में घुटनों तक पानी जमा हो गया। नादियां पानी से लबालब हो गईं, वहीं बरसाती नदियां भी उफान पर रहीं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !