Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

कुंभ में हुए हा*दसे को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है: हेमा मालिनी

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र में कुंभ के दौरान हुए हा*दसे पर हंगामा लगातार जारी है। इस बीच बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने कहा है कि कुंभ में इतना बड़ा कुछ नहीं हुआ था। हेमा मालिनी ने कहा है कि वो (विपक्ष) तो बोलेंगे, उनका काम है कहना। उलटा, गलत बोलना। मैं कुंभ में गई थी, वहां बहुत अच्छा स्नान किया, सबकुछ बहुत अच्छा रहा। पत्रकारों के सवालों पर हेमा मालिनी ने कह कि कुंभ में घटना हुई थी, ये सही है। लेकिन (कुंभ में) इतना बड़ा, ऐसा कुछ नहीं हुआ था।

Hema Malini statement on Kumbh mela 2025

यह बहुत अच्छी तरह के व्यवस्थित किया गया है। जो कुछ हुआ उसे बहुत ज्यादा बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है। कुंभ में सेना की तैनाती की अखिलेश यादव की मांग पर हेमा मालिनी ने कहा है कि यूपी सरकार कुंभ मेले को बहुत अच्छा संभाल रही है। हेमा मालिनी ने कहा कि (कुंभ में इंतजाम) पहले भी बहुत अच्छा था और हा*दसे के बाद और अच्छा हो गया है, वहां इतने लोग आ रहे हैं, फिर भी हम सबसे अच्छा प्रयास कर रहे हैं।

हेमा मालिनी ने कहा है कि सबकुछ अच्छा है इसलिए प्रधानमंत्री भी कल (बुधवार) कुंभ जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 28 और 29 जनवरी की दरमयानी रात को मौनी अमावस्या के दिन भग*दड़ हो गई थी। उत्तर प्रदेश सरकार का कहना है कि इस हा*दसे में 30 लोगों की मौ*त हुई थी, जबकि 60 लोग घायल हुए थे। हालांकि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दल हा*दसे में बड़ी संख्या में लोगों की मौ*त का दावा कर रहे हैं और यूपी सरकार पर सही आंकड़े को छिपाने का आरोप लगा रहे हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Education Minister Madan Dilawar VDO Transfer money sangod panchayta samiti kota Vikalp Times

‘मैं मंत्री का खास हूं…’ ट्रांसफर के नाम पर व_सूली का खुलासा!

कोटा: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री (Minister of Education and Panchayati Raj) मदन दिलावर (Madan …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Head Constable Dayaram's son triumphs in NEET-UG Sawai Madhopur Vikalp Times

सवाई माधोपुर का बेटा चमका, हेड कॉन्स्टेबल दयाराम के बेटे ने NEET-UG में मारी बाजी

सवाई माधोपुर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET-UG 2026 के परिणाम में सवाई माधोपुर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !