Sunday , 7 June 2026
Breaking News

शराब के नशे में बाइक सवार को मारी टक्कर, 3 पुलिसकर्मी व 1 जलदाय विभाग का कर्मचारी भी शामिल

जैसलमेर:- पुलिस थाना खुहड़ी के पुलिसकर्मियों ने शराब पार्टी के बाद नशे में जीप से बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। तीन पुलिसकर्मियों के साथ जलदाय विभाग का जीप चालक भी साथ में था। हादसे के बाद बाइक को झाड़ियों में फेंक दिया। इस दौरान मृतक का भाई पहुंचा और एक पुलिसकर्मी को पकड़ लिया। कुछ ही देर में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। इस घटना के बाद परिजनों के साथ समाज के लोग जवाहर अस्पताल पहुंचे। इस मामले को एसपी विकास सांगवान ने गंभीरता से लेते हुए दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। पुलिसकर्मी चैनाराम फरार हो गया। सोमवार रात को खुहड़ी क्षेत्र के धोबा गांव की रातड़िया की ढाणी निवासी पृथ्वीसिंह पुत्र राणसिंह खेत से घर की तरफ बाइक से लौट रहा था।

 

इस दौरान एक जीप चालक ने तेज गति से बाइक को टक्कर मार दी जिससे पृथ्वीसिंह उछलकर सड़क पर गिरा। जलदाय विभाग की जीप में खुहड़ी थाने के जवान चैनाराम, जीवणाराम, शंभुदान सवार थे। गाड़ी तनेराव चला रहा था। घटना के तुरंत बाद मृतक का भाई गोपालसिंह पहुंच गया। उसके चिल्लाने पर आस-पास के लोग भी पहुंच गए। पुलिसकर्मी नशे में होने से भाग नहीं पाए। ग्रामीणों ने पुलिसकर्मी जीवणाराम व शंभुदान को पकड़ लिया। जबकि चैनाराम भाग गया। परिजन मृतक को लेकर जवाहिर हॉस्पिटल पहुंचे। जहां पर विरोध शुरू कर दिया।ग्रामीण नशे में धुत पुलिसकर्मियों का मेडिकल करवाने पर अड़ गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों के वीडियो भी बनाएं।

 युवक की 5 माह पहले हुई थी शादी

10 मई को पृथ्वीसिंह की शादी हुई थी। वह जैसलमेर शहर में ई-मित्र चलाता है। अपने खेत में फसल की कटाई के लिए पृथ्वीसिंह गांव आया हुआ था। खेत से वापिस घर जाते टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के पिता की कोरोना से मौत हुई थी।

 

hit while under the influence of alcohol in jaisalmer

 

रात को मेडिकल करवाया

जवाहर अस्पताल पहुंचे परिजन ग्रामीण शराब के नशे में धुत पुलिस कर्मियों के मेडिकल करवाने की मांग पर अड़ गए। ग्रामीणों ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा विरोध जताने के बावजूद पुलिसकर्मियों का मेडिकल नहीं करवाया जा रहा है। जब तक पुलिसकर्मियों का मेडिकल नहीं करवाया जाएगा तब तक शव को ना तो मोर्चरी में रखा जाएगा और पोस्टमॉर्टम नहीं करवाएंगे। देर रात तक लोगों की भीड़ जमा रही। इसके बाद सबका मेडिकल करवाया गया।

थाने में ही शराब पी

ग्रामीणों की ओर से बनाए वीडियो में पुलिसकर्मियों ने बताया कि उन्होंने खुहड़ी थाने में बैठकर शराब पार्टी की। इसके बाद वे जलदाय विभाग में लगी तनेराव की गाड़ी में बैठकर चेलक गांव के लिए रवाना हुए। इसी बीच धोबा गांव में रातड़िया की ढाणी की तरफ आने वाले मोड पर बाइक को टक्कर मार दी। तनेराव ने वीडियो में बताया कि अंधेरे के कारण उसे बाइक दिखाई नहीं दी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !