Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

अस्पताल में भर्ती मरीज को ऑनबेड मिले नि: शुल्क दवा की सुविधा : सम्भागीय आयुक्त

भर्ती मरीज के पास निजी दवा कम्पनियों की दवा मिलने पर संबंधित के खिलाफ होगी कार्यवाही

राज्य सरकार के निर्देशानुसार आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सम्भागीय आयुक्त भरतपुर सांवरमल वर्मा ने आज शुक्रवार को राजकीय सामान्य चिकित्सालय सवाई माधोपुर का औचक निरीक्षण किया। सम्भागीय आयुक्त ने कहा कि आमजन को राजकीय अस्पतालों में बेहतर चिकित्सा व स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में डॉक्टर सहित स्टॉफ निर्धारित समय पर आकर उपस्थिति पंजिका में उपस्थिति दर्ज कर समय भी अवश्य रूप से अंकित करें। उन्होंने कहा कि अस्पताल में कार्य करने वाले संविदा कर्मियों को नियमित रूप से वेतन मिले यह सुनिश्चित किया जाए। अस्पताल परिसर में प्रत्येक वार्ड एवं वहां के शौचालयों की नियमित रूप साफ-सफाई की जाए। रोगी बेड पर अच्छे गद्दे, धुली हुई बेडशीट की व्यवस्था के साथ-साथ बायोमेडिकलवेस्ट के निस्तारण की व्यवस्था नियमित रूप से प्रतिदिन हो। वॉशवेसिन स्वच्छ होने के साथ-साथ नल में पानी एवं वॉशवेसिन में हाथ धोने के लिए साबुन की व्यवस्था हो।

 

 

सम्भागीय आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, संविदा कर्मियों की उपस्थिति पंजिका की जांच कर अनुपस्थित कार्मिकों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश प्रदान करते हुए सभी अस्पताल कार्मिकों को निर्धारित समय पर आने के निर्देश भी प्रदान किए है। उन्होंने अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे खराब होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल उन्हें सहीं करवाकर अस्पताल की निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल परिसर की पार्किंग व्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त करते हुए वाहनों को व्यवस्थित तरीके से पार्क करवाने के निर्देश दिए है ताकि मरीजों, उनके परिजनों एवं एम्बुलेन्स को आने जाने में अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने अस्पताल में पड़े अनुपयोगी एवं नाकारा सामानों को देखकर नाराजगी व्यक्त करते हुए अस्पताल के पीएमओं डॉ. अश्वनी सक्सैना को तत्काल नाकारा सामानों के निस्तारण के निर्देश प्रदान किए। उन्होंने फिजिशियन, ओपीडी कक्ष में एग्जामिनेशन बेड फटा-गंदा होने, शौचालय के वॉशवेसिन के नल में पानी, साबुन नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए। उन्होंने आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना का नाम एवं पात्रता का अंकन बोर्ड पर करवाने के निर्देश भी संबंधित स्वास्थ्य मार्गदर्शक को प्रदान किए। ताकि अधिक से अधिक मरीजों को योजना का लाभ मिल सकें।

 

Hospitalized patients should get free medicine facility on bed - Divisional Commissioner

 

उन्होंने प्रयोगशाला के निरीक्षण के दौरान मरीजों द्वारा टोरनिक्विट का उपयोग ब्लड सैम्पल लेने के दौरान नहीं किए जाने की शिकायत पर संविदा पर लगे लैब एसिस्टेन्ट पर नाराजगी व्यक्त करते हुए पीएमओं को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं उन्होंने फुली बायोसिस्टम एक महीने से खराब होने के कारण जांचे नहीं होने की शिकायत पर फुली बायोसिस्टम को शीघ्र ठीक करवाने के निर्देश प्रदान किए। उन्होंने सर्जिकल महिला वार्ड के निरीक्षण के दौरान रोगी सपना एवं दाखा देवी के परिजनों द्वारा अस्पताल परिसर से बाहर निजी दवाखाने से दवा खरीद कर लाने पर खासी नाराजगी व्यक्त करते हुए नर्सिंग इंचार्ज घनश्याम मीना को हिदायत देते हुए कहा कि अस्पताल में भर्ती मरीज को ऑनबेड ही दवा की सुविधा राज्य सरकार के निर्देशानुसार स्टाफ द्वारा दी जाए। उन्होंने इस दौरान 1 जनवरी, 2023 से 31 दिवम्बर, 2023 तथा 1 जनवरी, 2024 से 1 फरवरी, 2024 तक की ओपीडी, आईपीडी की जानकारी प्रदान करने के निर्देश दिए है। उन्होंने वार्डो में पर्दे नहीं पाए जाने पर पीएमओं से नवीन पर्दे लगवाने के निर्देश दिए हैं।

 

 

उन्होंने डीडीसी, ब्लड बैंक, एक्सरे, सिटी स्केन, सोनोग्राफी कक्षों का भी निरीक्षण कर माकूल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने सोनोग्राफी सेन्टर के बाहर रोगियों जाहिदा, मोछा देवी, एक्सट्रा ट्रोमा वार्ड में भर्ती सवाई माधोपुर कच्ची बस्ती निवासी अजय एवं उसके परिजनों से चर्चा की एवं ट्रोमा वार्ड में शौचालय का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के चिकित्सकों, नर्सिंग स्टॉफ एवं चतुर्थश्रेणी कर्मचारियों के आवास के संबंध में भी जानकारी प्राप्त करते हुए कंडम पड़े क्वाटरों की मराम्मत कराकर रहने योग्य बनाने के निर्देश पीएमओं को दिए। सम्भागीय आयुक्त ने नर्सिंग सुपरटेंडेंट ग्रेड प्रथम भगवत प्रसाद मीना, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर ग्रेड प्रथम भैरूलाल गुप्ता, नर्सिंग ऑफिसर ग्रेड द्वितीय धर्मेन्द्र मीना, राजेश कुमार मीना, ऋषिकेश मीना, चंद्रकलां सैनी, फार्मासिस्ट अयाज अहमद, एएनएम निरोज गोयल, जीएनएम संविदाकर्मी त्रिलोक चंद्र जैन एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर संविदाकर्मी दिनेश कुमार वर्मा को बिना अनुमति के अनुपस्थित पाये जाने पर कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए है। इस दौरान उपखण्ड अधिकारी सवाई माधोपुर अनिल चौधरी सहित अन्य चिकित्सक एवं नर्सिंग स्टाफ उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !