Saturday , 5 September 2026
Breaking News

सवाई माधोपुर उत्सव में पर्यटकों की भागीदारी बढ़ाएं होटेलियर्स : कलेक्टर

सवाई माधोपुर के 257 वें स्थापना दिवस को सवाई माधोपुर उत्सव के रूप में 19 एवं 20 जनवरी को भव्यता एवं आकर्षक कार्यक्रमों के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर को स्मरणीय बनाने तथा पर्यटकों को भी जिले की संस्कृति, कला एवं मोन्यूमेन्ट्स से रूबरू करवाने के लिए होटल मालिकों के साथ बैठक करते हुए कलेक्टर डॉ एस.पी.सिंह ने अधिक से अधिक सहभागिता बनाने के निर्देश दिए।

Hoteliers increase participation tourists Sawai Madhopur utsav
बैठक में कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि सवाई माधोपुर उत्सव के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसमें रन फॉर सवाई माधोपुर, रणथंभौर त्रिनेत्र गणेश मंदिर में सुबह 9 बजे महाआरती, सुबह दस बजे वन्यजीव एवं बाघ संरक्षण विषय पर फोटों प्रदर्शनी का आयोजन होगा। इसी प्रकार सुबह 11 बजे नगर परिषद परिसर में महाराजा सवाई माधोसिंह प्रथम की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कार्यक्रम होगा। इसके बाद 19 जनवरी को स्थापना दिवस के अवसर पर शहर सवाई माधोपुर में दंडवीर बालाजी से मुख्य बाजार होते हुए राजबाग तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो आकर्षण का केन्द्र रहेगी। शोभायात्रा में कलश लिए महिलाएं, विभिन्न लोक संस्कृति की झलक प्रस्तुत करते कलाकार तथा हाथी एवं घोडे तथा हजारों की संख्या में नागरिकए स्कूल-कॉलेज के बालक बालिकाएं शामिल होंगे। इसके बाद राजबाग में पारम्परिक ग्रामीण खेल, रस्सा कस्सी, नींबू चम्मच दौड़, मटका दौड़, फेन्सी ड्रेस प्रतियोगिता तथा पगड़ी बांधना आदि खेलों का आयोजन किया जाएगा। इसी दिन इंदिरा मैदान में रात्रि 7 बजे से मोरू सपेरा की प्रस्तुति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी होगा।
दूसरे दिन 20 स्थानीय खिलाडियों की खेल प्रतियोगिताएं तथा अपरान्ह तीन बजे नाइजीरिया एवं स्थानीय खिलाडियों के बीच फुटबॉल का मैच आकर्षण का केन्द्र रहेगा। शिल्पग्राम में लोक संस्कृति की परिचायक मॉडना की लाइव प्रदर्शन होगी। सुबह साढे सात बजे हॉर्स सफारी माई फिटनेस का आयोजन होगा। अपरान्ह तीन बजे से शाम पांच बजे राजकीय महाविद्यालय में वन्य जीवों पर आधारित मैजिक शो का आयोजन होगा। साथ ही पर्यटन विभाग द्वारा सवाई माधोपुर के संबंध में बनाई गई पुस्तिका सोवेनियर का विमोचन भी होगा। रात्रि को सात बजे से कवि सम्मेलन का आयोजन होगा।
जिला कलेक्टर डॉ. सिंह ने सभी कार्यक्रमों में देशी विदेशी पर्यटकों की भागीदारी बढाने तथा उन्हें स्थानीय संस्कृति से रूबरू कराने के लिए होटल मालिकों से आग्रह किया। बैठक में सहायक निदेशक पर्यटन मधुसूदन सिंह ने भी कार्यक्रम एवं सवाई माधोपुर उत्सव के संबंध में रूपरेखा बताई। होटल मालिकों द्वारा सवाई माधोपुर उत्सव में भागीदारी बढ़ाने तथा सहयोग का भरोसा दिलाया। बैठक में कई होटलों के मालिक एवं प्रतिनिधि उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !