Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जिले की सौ बेटियों को किया सम्मानित

बेटियों को आगे बढ़ाने तथा प्रोत्साहन देने के लिए हर व्यक्ति आए आगे – कलेक्टर

अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर आज सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित राजकीय बालिका उमावि उच्च माध्यमिक विद्यालय मानटाउन में मेरी बेटी मेरा सम्मान थीम पर आयोजित कार्यक्रम में जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन, जिला प्रमुख सुदामा मीना, नगर परिषद सभापति ने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाली 100 बेटियों को सम्मानित किया।

 

 

 

 

जिला कलेक्टर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जिले में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ को नया आयाम देते हुए अभिनव नवावार “हमारी लाडो” शुरू किया गया जिसे बहुत सफलता और विस्तार मिला है। उन्होंने बताया कि सवाई माधोपुर में आने के 1-2 दिन बाद ही मैंने पाया कि जिला शिशु लिंगानुपात में राज्य में सबसे निचले पायदान पर है।

 

 

 

इसमें सुधार के लिए हमने 2 स्तर पर कार्य किया। पीसीपीएनडीटी एक्ट के माध्यम से जिले में संचालित सोनोग्राफी सेंटर्स पर निगरानी और निरीक्षण व्यवस्था को अधिक चाक चौबंद किया, दूसरी ओर बेटियों का मनोबल बढ़ाने, उन्हें कॅरियर निर्माण में मार्गदर्शन देने के लिये “हमारी लाडो” नवाचार शुरू किया।

 

 

 

 

इसके अन्तर्गत अब तक हजारों स्कूली बालिकाओं को बड़ी संख्या में न्यायिक, प्रशासनिक, पुलिस व अन्य विभागों के अधिकारियों ने कॅरियर निर्माण, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी है, उन्हें मोटिवेट किया है कि कोई भी बच्ची अपनी मेहनत और लगन से किसी भी ऊॅचाई को छू सकती है।

 

Hundred daughters of sawai madhopur honored on International Girl Child Day

 

कलेक्टर ने कहा कि बेटियां बेटों से किसी भी प्रकार से कम नहीं हैं। बेटियों को प्रोत्साहन एवं अवसर मिले तो वे हर स्तर पर सफलता प्राप्त करती है। उन्होंने बेटियों का हौंसला बढ़ाते हुए उन्हें अपनी प्रतिभा में निखार लाने के लिए लगातार कड़ी मेहनत एवं लक्ष्य प्राप्ति के लिए जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के अतिरिक्त भी कई क्षेत्र हैं, जहॉं बेटियॉं कॅरियर बना सकती है।

 

 

 

संगीत, कला, निजी उद्यम, खेलकूद समेत कई विकल्प हैं। अपनी रूचि और क्षमता के हिसाब से निर्णय लें, सरकार और प्रशासन हर कदम पर आपके साथ है। जिला कलेक्टर ने बताया कि हमारा मिशन जिले को शिक्षा रैंकिंग में राज्य में नम्बर वन पर लाना है। क्योंकि बालिका सशक्तीकरण में शिक्षा सर्वाधिक महत्वपूर्ण है।

 

 

 

 

कार्यक्रम में खेलकूद, पढ़ाई, सांस्कृतिक गतिविधियों आदि में उल्लेखनीय प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाली 100 बेटियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इनमें वे बेटियॉं भी शामिल हैं जिन्होंने इंस्पायर अवार्ड प्राप्त किया है, विभिन्न कार्यक्रमों में जिला एवं राज्य स्तर पर भागीदारी की है, सामाजिक समरसता के क्षेत्र में विशेष योगदान दिया है।

 

 

 

 

कार्यक्रम में जिला प्रमुख सुदामा मीना, नगर परिषद सभापति, सीडीईओ मिथलेश शर्मा, कार्यक्रम अधिकारी मोहम्मद साबिर, अलीमुद्दीन खान सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं अभिभावक भी मौजूद थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !