Sunday , 6 September 2026
Breaking News

आईएफडब्ल्यूजे के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में उठी पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग

12 जनवरी को पुष्कर के निकट एक रिसोर्ट में इंडियन फैडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (आईएफडब्ल्यूजे) का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन आयोजित हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया से जुड़े पत्रकारों ने भाग लिया। सम्मेलन में पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई गई। फैडरेशन के प्रतिनिधियों ने सिलसिलेवार राजस्थान में पत्रकारों के साथ हुए दुव्र्यवहार की जानकारी दी और कहा कि प्रदेश में पत्रकारों की सुरक्षा के लिए समुचित कानून नहीं होने की वजह से अपराधियों को सजा नहीं मिल पा रही है। पत्रकार अपनी जान जोखिम में डालकर आम जनता तक खबरों को पहुंचाता है। कई बार ऐसी खबरों से राजनेताओं, अधिकारियों और समाज के दबंग व्यक्तियों को परेशानी होती है। ऐसे लोग पत्रकार और उसके परिवार को नुकसान पहुंचाते हैं। बेवजह पत्रकारों पर झूठे मुकदमें दर्ज किए जाते हैं, कई बार तो पुलिस ही अपने स्तर पर पत्रकारों से पत्रकारिता पर पूछताछ करने लग जाती है। जबकि पुलिस को ऐसा कोई अधिकार नहीं है। प्रशासन कई बार अपने अधिकारों से परे जाकर पत्रकारों को प्रताडि़त करता है, इसलिए प्रदेश में पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कानून बनाने चाहिए।

IFWJ demands implement journalist protection law state level conference Pushkar Ajmer

हालांकि संविधान में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार है, लेकिन फिर कानून के तहत पत्रकारों को संरक्षण मिलना चाहिए। सम्मेलन में फैडरेशन के संभागीय अध्यक्ष मनवीर सिंह ने संभाग की गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट अश्विनी दुबे ने कहा कि जिन परिस्थितियों में पत्रकार काम करते हैं उसे देखते हुए कानून का संरक्षण होना जरूरी है। भारतीय प्रेस परिषद के पूर्व सदस्य राजीव रंजन नाग ने कहा कि मौजूदा समय में पत्रकार विपरीत परिस्थितियों में अपना कार्य कर रहे हैं। डॉ. ध्रुव कुमार, हबीब अख्तर, ओपी यादव आदि ने भी अपने विचार प्रकट किए। सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि पत्रकार सुरक्षा कानून और पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि ज्ञापन में पत्रकारों को फिर से पेंशन योजना शुरू करने, जनसम्पर्क निदेशालय में पत्रकारों के लम्बित प्रकरणों को शीघ्र निपटाने, पत्रकार और उसके आश्रित को चिकित्सा राशि बढ़ाने, उपखंड और जिला स्तर के पत्रकारों को अधिस्वीकृत करने, पत्रकारों को नि:शुल्क भूखंड देने आदि की मांग रखी गई है। कार्यक्रम के संयोजक सुरेन्द्र चतुर्वेदी ने कहा कि मौजूदा समय में पत्रकारों की सुरक्षा बेहद जरूरी हो गई है।
सम्मेलन में सवाई माधोपुर जिले से भी जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा के नेतृत्व में फैडरेशन के पदाधिकारियों ने भाग लिया। जिला अध्यक्ष के साथ इस दौरान श्याम सुंदर शर्मा, इंजीनियर जियाउल इस्लाम, यशवंत जोशी एवं शहजाद बैग मौजूद थे।

 

लाइव विडियो देखने के लिए क्लिक करे:- 👇🏻

https://www.facebook.com/SwmApp/videos/820765085013084

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !