Saturday , 5 September 2026
Breaking News

सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर महिला से मांगी अस्मत

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर जोधपुर लोहावट में क्षेत्र की एक पंचायत के सरपंच पति द्वारा गांव की ही एक महिला से अस्मत मांगने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार लोहावट उपखंड की एक ग्राम पंचायत के सरपंच पति हमीद खां गांव की एक महिला से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, टांका निर्माण और पट्टा दिलाने जैसी कई योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर महिला के मोबाइल पर अश्लील ऑडियो रिकार्डिंग भेजकर एवं फोन कॉल्स कर लगातार उससे अस्मत मांग रहा था।

 

In the name of getting the benefits of government schemes, the sarpanch husband asked the woman to assmat

 

पीड़ित महिला की फोटो अपने साथ लगाकर सोशल मीडिया पर कर रहा वायरल 

पीड़ित महिला ने लोहावट थाना पुलिस को दी लिखित रिपोर्ट में बताया कि आरोपी सरपंच पति हमीद खां उसे अश्लील विडियो फोटो भेजने के लिए वॉइस रिकॉर्डिंग भेज रहा है साथ ही उसकी फोटो अपने साथ लगाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर रहा है।

 

 

पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपी सरपंच पति की ये करतूत बीते दो महिनों से लगातार चल रही थी। जिससे पीडिता परेशान होकर उसने अपने पति तथा परिजनों को इस पुरे घटनाक्रम की जानकारी दी और आरोपी सरपंच पति हमीद खां के खिलाफ लोहावट पुलिस थाने में मामला दर्ज करावाकर कार्रवाई की मांग की है।

 

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

BJPs new team announced Major responsibilities for Vasundhara Raje and Satish Poonia Vikalp Times

BJP की नई टीम का ऐलान! वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली: भाजपा (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) ने सोमवार …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !