Saturday , 5 September 2026
Breaking News

विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन कर बच्चों से किए सवाल जवाब

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रामसिंहपुरा में ग्रामीण शिक्षा केंद्र के सहयोग से विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिनेश गुप्ता अतिरिक्त ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी प्रथम एवं शेरपुर ग्राम पंचायत के सरपंच ओम प्रकाश सैनी ने, विशिष्ट अतिथि शिवचरण मीणा प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खटुपुरा, भागचंद सैनीप्रदेश उपाध्यक्ष राजस्थान माली महासभा, ने फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

 

इसके पश्चात विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया। विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के नए-नए आविष्कार एवं केमिकल के प्रयोग तथा मॉडल बनाकर प्रदर्शित कर जानकारियां दी। कार्यक्रम में कार्यक्रम में लुकमान खान, नासिर खान, गोवर्धन मीणा, नौशीन खान ग्रामीण शिक्षा केंद्र भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिनेश गुप्ता नए विद्यालय विकास के लिए विभागीय स्तर पर प्रयास करने का आश्वासन दिया तथा प्रदर्शन की सराहना की।

 

Inaugurating science exhibition, questions answered by children in sawai madhopur

 

कार्यक्रम के अध्यक्ष ओम प्रकाश सैनी सरपंच ने विद्यालय में फर्नीचर उपलब्ध करवाने तथा विद्यालय परिसर में इंटरलॉकिंग टाइल लगवाने की घोषणा की। विशिष्ट अतिथि भागचंद सैनी प्रदेश उपाध्यक्ष राजस्थान वाली महासभा द्वारा प्रदर्शनी में भाग लेने वाले सभी बालक बालिकाओं को पुरस्कार देने की घोषणा की। प्रतिभाशाली छात्रों को सदैव सहयोग देने का आश्वासन दिया। शिवचरण मीणा प्रधानाचार्य ने बच्चों को कठिन मेहनत कर आगे बढ़ने पर बल दिया।

 

विद्यालय के प्रधानाध्यापक रतन लाल मीणा एवं वरिष्ठ अध्यापक जगदीश प्रसाद गुप्ता द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण एवं प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया गया। मंच संचालन स्नेह लता शर्मा द्वारा किया गया तथा प्रदर्शनी का संचालन अर्चना गुप्ता द्वारा किया गया। इस अवसर पर ग्रामवासी तथा विद्यालय कमेटी के पदाधिकारी भी उपस्थित थे। प्रदर्शनी में सैनी आदर्श विद्या मंदिर रामसिंहपुरा के छात्रों ने भी भाग लिया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !