Wednesday , 22 April 2026
Breaking News

संगोष्ठी में दी उड़ान योजना एवं विधिक सहायता की जानकारी

शहीद कैप्टन रिपुदमन, पी.जी. कोलेज, सवाई माधोपुर में महिला अधिकारिता विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, कोलेज ऐजुकेशन, टेक्नीकल एजुकेशन, शिक्षा विभाग, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में संगोष्ठी एवं शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें उड़ान योजना सहित अन्य योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई।

 

 

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्वेता गुप्ता द्वारा बालिकाओं को बिना झिझक के कॅरियर में आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित किया एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जानी वाली सेवाओं यथा – लोक अदालतों में मुकदमों का समझाईश से निपटारा, विधिक सहायता एवं जागरूकता आदि की जानकारी साथ ही महिला सशक्तिकरण के लिए महिलाओं के साथ-साथ पुरूषों की और से अधिक से अधिक प्रयास किये जाने की अपेक्षा की।

 

 

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सीडीईओ मिथलेश शर्मा ने शिक्षा विभाग की योनजाओं एवं हमारी लाडो नवाचार की जानकारी देते हुए बेटियों का हौंसला बढाया। उन्होंने निरन्तर मेहनत कर जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

 

Information about flight plan and legal aid given in the seminar in pg college sawai madhopur

 

इस मौके पर उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास ऋचा चतुर्वेदी ने शुरू की गई उड़ान योजना की विस्तार से जानकारी दी तथा योजना में सैनेटरी नेपकिन वितरण के संबंध में जानकारी दी। कार्यक्रम में विजय सिंह जाट, एनएसएस के जिला समन्वयक द्वारा एनएसएस के उद्देश्यों एवं कार्यों से सभी को अवगत करवाया।

 

 

 

राजेन्द्र कुमार, संरक्षण अधिकारी, महिला अधिकारिता द्वारा विभागीय योजनाओं यथा इन्दिरा महिला शक्ति उड़ान योजना, शिक्षा सेतु, कौशल सन्वर्धन, निःशुल्क आर.एस.सी.आई.टी./आर.एस.सी.एफ.ए., उद्यम प्रोत्साहन योजना, सखी वन स्टोप सेन्टर, महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र, बाल विवाह रोकथाम आदि की जानकारी दी गई। प्राचार्य ओ.पी. शर्मा द्वारा उपस्थित वॉलिन्टियर्स को जीवन में अच्छे संस्कार विकसित करते हुए तथा बुराईयों से दूर रहकर केरियर में निरन्तर आगे बढने हेतु प्रेरित किया।

 

 

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम बैरवा व अन्य अधिकारियों द्वारा भी बालिकाओं को विभिन्न केरियर आयामों की जानकारी देते हुए होसला बढ़ाया। जिले में ब्लॉक स्तर पर खण्डार, सवाई माधोपुर एवं बामनवास में भी महिला गोष्ठियों का आयोजन कर उड़ान योजना, हमारी लाडो एवं अन्य विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !