Sunday , 6 September 2026
Breaking News

जिला कारागृह का निरीक्षण कर बंदियों को दी निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार आज गुरूवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर सचिव श्वेता गुप्ता ने टीम ऑफ विजिटर सहित जिला कारागृह सवाई माधोपुर का साप्ताहिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला कारागृह में साफ-सफाई, भोजन व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था, बंदियों को दी जाने वाली विधिक सहायता, प्रथम बार प्रवेश करने वाले बंदियों से संवाद व पूछताछ, पीने के पानी की सुविधा, रसोई-घर एवं बैरकों की साफ-सफाई आदि के संबंध में जांच की गई। कारागृह के रसोई घर, शौचालय व अन्य परिसर की साफ-सफाई के निर्देश प्रदान किये। साथ ही बीमार बंदियों को समुचित चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराने के संबंध में निर्देश दिए। कारागृह में महिला बंदी हेतु एक बैरक है। निरीक्षण के दौरान कारागृह में कोई भी महिला बंदी नहीं पाई गई। निरीक्षण के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा स्थापित शिकायत पेटिका का निरीक्षण करने पर कोई शिकायती पत्र नहीं पाया गया।

 

 

मौके पर उपस्थित रविन्द्र कुमार उपाध्याय कारापाल जिला कारागृह सवाई माधोपुर ने बताया कि कारागृह में पुरूष बंदियों हेतु 2 एवं महिला बंदी हेतु 1 बैरक है। कोविड-19 के बढ़ते हुए संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव हेतु रसोई-घर की नियमित साफ-सफाई रखने तथा समय-समय पर बंदियों को चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने एवं बंदियों की कोविड-19 जांच हेतु निर्देश प्रदान किये। इसी प्रकार  श्वेता गुप्ता ने सखी वन स्टॉप सेन्टर शहर सवाई माधोपुर का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सखी वन स्टॉप सेन्टर पर स्टॉप की स्थिति, पीड़ित महिलाओं को दी जाने वाली विधिक सहायता, चिकित्सकीय सुविधा, फर्स्ड एड बॉक्स की व्यवस्था, पीड़ित महिला के साथ हुई घटना के संबंध में पुलिस के प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करवाने की कार्यवाही के संबंध में, मनोसामाजिक परामर्श, कुशल परामर्शदाता, पीड़िता को अस्थाई आश्रय की सुविधा, स्नानागार, पर्याप्त ओढ़ने-बिछाने की व्यवस्था, पीड़िताओं को दैनिक उपयोग की वस्तुओं की उपलब्धता, भोजन की व्यवस्था, गत माह में आश्रय प्रदान की पीड़ित महिलाओं आदि के संबंध में पूछताछ कर जांच की गई।

 

District Authority Secretary Shweta Gupta inspected the Jail and Sakhi One Stop Center in sawai madhopur

 

साथ ही मौके पर उपस्थित सखी वन स्टॉप की प्रबन्धक कृतिका शुक्ला को पीड़ित महिलाओं को आश्रय की सुविधा उपलब्ध कराने, आश्रय में साफ-सफाई रखने, ओढ़ने व बिछाने की पर्याप्त व्यवस्था रखने के संबंध में निर्देश प्रदान किये। इसी प्रकार श्वेता गुप्ता ने मर्सी रिहवेलिशन सेल्टर होम सवाई माधोपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संस्थाओं में स्टॉप की स्थिति, आवासित बालकों को दी जाने वाली सहायता, चिकित्सकीय सुविधा, फर्स्ड एड बॉक्स की व्यवस्था, कुशल परामर्शदाता, स्नानागार, पर्याप्त ओढ़ने-बिछाने की व्यवस्था, आवासित बालकों के दैनिक उपयोग की वस्तुओं की उपलब्धता, भोजन की व्यवस्था आदि के संबंध में पूछताछ कर जांच की गई।

 

साथ ही मौके पर उपस्थित अरविन्द सिंह चौहान प्रोजेक्ट डायरेक्टर मर्सी रिहेबिलेशन सेल्टर होम को बालकों के कक्षों में साफ-सफाई रखने, ओढ़ने व बिछाने की पर्याप्त व्यवस्था रखने के संबंध में निर्देश प्रदान किये। संस्था में प्रतिमाह बालकों के स्वास्थ्य जांच हेतु डॉक्टर की विजिट, संस्था में प्राथमिक उपचार किट, रसोई में अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था, पर्याप्त रोशनदान, संस्था के परिसर को सर्दियों में गर्म एवं गर्मियों में ठण्डा रखने की व्यवस्था आदि के संबंध में निर्देश प्रदान किये तथा साथ ही संस्था में प्रदान की जाने वाली सुविधाओं का विवरण बोर्ड पर अंकित करने के निर्देश प्रदान किये। कोविड-19 माहमारी को मध्यनजर रखते हुए संस्था में आवासित दिव्यांग बालकों एवं कर्मचारीगण हेतु सेनेटाईजर, मास्क एवं फेश मास्क का प्रयोग करने हेतु निर्देश प्रदान किये।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !