Saturday , 5 September 2026
Breaking News

स्काउट गाइड्स को दी कोरोना से बचाव की जानकारी

जिला पीसीपीएनडीटी सैल के आशीष गौतम जिला समन्वयक (पीसीपीएनडीटी) द्वारा प्रकृति भ्रमण एवं सांस्कृतिक आदान प्रदान शिविर में उपस्थित जिला कोटा एवं सवाई माधोपुर सहित स्काॅउट गाईडस् को कोरोना वायरस से बचाव लक्षण के साथ साथ बेटी अनमोल है कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पूरणसिंह शेखावत (एएसओसी) कोटा, प्रदीप चित्तौडा (सीओ स्काउट) कोटा, चन्द्रशंकर वास्तव (सीओ स्काउट) सवाई माधोपुर, दिव्या (सीओ गाईड) सवाई माधोपुर, रामचरण पंवार (डीटीसी स्काउट), रामदेव सिंह गढवाल सहित शिविर में आये हुये 20 स्काॅउट गाईडस् कैडेटस् उपस्थित रहे।

information about rescue from Corona virus given Scout guides
आशीष गौतम ने शिविर में कोरोना वायरस महामारी के इतिहास, कोरोना वायरस फैलने के बारे में मानव कोराना वायरस आमतौर पर एक सक्रंमित व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है, खुली हवा मे खांसने तथा छींकने से, नजदीकी व्यक्तिगत संपर्क जैसे कि छूना या हाथ मिलाना अथवा किसी सक्रंमित वस्तु या सतह को छूना फिर बिना हाथ धेाए अपने नाक, मुंह या आंखों को छूना, इसके लक्षणों में सिरदर्द होना, सांस लेने मे तकलीफ, छींक, खांसी, बुखार, किडनी फेल होना, कोरोना से बचाव हेतु सावधानी के संबंध में अपने हाथ साबुन और पानी या अल्कोहल युक्त हैंडरब से साफ करने इत्यादि विस्तृत से बताते हुये चिकित्सा विभाग द्वारा छपवाये गये पम्फलैट तथा सर्जिकल माॅस्क का वितरण शिविर में करते हुये किस प्रकार मास्क लगाये के बारे में डेमो किया।
आशीष गौतम ने शिविर में ही उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को बेटी अनमोल है का भी संदेश दिया गया। जिले में गिर रहे लिंगानुपात, बेटी बचाओं बेटी पढाओं योजना, लड़का लड़की में भेदभाव नहीं करने, पीसीपीएनडीटी एक्ट, 1994 के प्रावधानों, कन्या भ्रूण जांच/हत्या या लिंग चयन करने वाले के बारे में सूचना देने हेतु सरकार द्वारा मुखबिर प्रोत्साहन योजना के तहत ढाई लाख ईनाम, 104/108 टोल फ्री नम्बर, व्हाटस अप नंबर 9799997795 पर देने के बारे में, मुख्यमंत्री राजश्री योजना, बालिका संबल योजना, सुकन्या समृद्धि योजना सहित अन्य जानकारी तथा डिकाॅय ऑपरेशन के बारे में बताया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !