Sunday , 6 September 2026
Breaking News

जिला स्तरीय अधिकारियों को जनसुनवाई का समय नोटिस बोर्ड पर अंकित करने के दिए निर्देश

बिजली, पानी, सड़क, चिकित्सा एवं शिक्षा आदि की प्रगति के संबंध में अतिरक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन आज सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. नेगी ने कहा कि सम्पर्क पोर्टल की मुख्य सचिव द्वारा नियमित रूप से मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण कर परिवादियों को राहत पहुंचाए। उन्होंने लाईट्स की भी समीक्षा की और सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को न्यायालय प्रकरणों की प्रगति साईट पर अपलोड करने के निर्देश प्रदान किए।

 

उन्होंने कहा कि जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला द्वारा सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को उनके ब्लॉक स्तरीय कार्यालय का निरीक्षण करने हेतु निर्देश प्रदान किए थे। वे निरीक्षणों एवं भ्रमणों का संक्षिप्त नोट बनाकर जिला कलेक्टर कार्यालय को प्रेषित करें। जिला कलेक्टर कार्यालय द्वारा इनके भ्रमणों एवं निरीक्षणों की क्रॉस चैंकिंग कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक सुधार विभाग के निर्देशानुसार सभी जिला स्तरीय अधिकारी अपने कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर दोपहर 2ः30 बजे से सांय 4 बजे तक जनसुनवाई करने का समय अंकित करवाए।

 

Instructions given to district level officers to mark the time of public hearing on the notice board

 

पर्यटन विभाग की समीक्षा:- अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी ने सूरवाल बांध एवं विजयगढ़ दुर्ग बौंली को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने, शिल्पग्राम में इन्टरप्रेटेशन सेन्टर बनाने, नाईट स्काई एस्ट्रो ट्यूरिज्म एवं जगह चिन्हित करने, शिल्पग्राम में पीपीपी मोड़ से वैक्स म्यूजियम बनाने पर चर्चा की गई। बैठक में सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीना, सहायक निदेशक पर्यटन मधुसूदन सिंह, उप वन संरक्षण जयराम पाण्डेय, अधिक्षण अभियन्ता विद्युत विभाग आरसी मीना, अधीक्षण अभियन्ता पीएचईडी सीताराम मीना सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !