Saturday , 5 September 2026
Breaking News

जनसुनवाई में अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक जिला कलेक्टर डॉ.एस.पी.सिंह की अध्यक्षता में भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र कलेक्ट्रेट परिसर में हुई। जिला कलेक्टर ने सतर्कता समिति की बैठक में समिति के समक्ष दर्ज विभिन्न प्रकरणों पर अब तक की गई कार्यवाही की जानकारी ली तथा परिवादियों से प्रकरणों पर चर्चा कर संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। बैठक में पांच प्रकरणों को निस्तारण किया गया। बैठक में राज्य सरकार की जमीन पर कब्जा कर बेचने, अधिग्रहण करने वालों के खिलाफ कार्यवाही के परिवाद में कलेक्टर ने तथ्यों के आधार पर उचित कार्यवाही के निर्देश दिए। बैठक में अन्य प्रकरणों पर भी की गई कार्यवाही के संबंध में रिपोर्ट ली गई। सतर्कता समिति के समक्ष दर्ज प्रकरणों में अतिरिक्त कलेक्टर ने वीडियो कांफ्रेन्सिंग के माध्यम से उपखण्ड अधिकारियों, तहसीलदारों एवं विकास अधिकारियों को त्वरित एवं सजगता से कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी, एडीएम कैलाश चंद्रए जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेश कुमार, एसडीएम सवाई माधोपुर रघुनाथ, एसीईओ रामचंद्र मीना, नगर परिषद आयुक्त रविन्द्र यादव, सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीना सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

Instructions given officers quick disposal public hearing

जनसुनवाई में सुने अभाव अभियोग: जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर डॉ. सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत लोन नहीं दिए जाने, खंडीप की गीता कोली पत्नी लच्छी कोली को आवास बनाने के बाद भी द्वितीय किस्त नहीं दिए जाने के परिवाद को गंभीरता से लेते हुए गंगापुर विकास अधिकारी के तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अतिक्रमण के संबंध में शिकायत पर कार्यवाई के निर्देश दिए। इसी प्रकार बिजली निगम द्वारा जलने पर ट्रांसफार्मर नहीं दिए जाने की शिकायत पर विभाग के अधिशासी अभियंता को प्रायोरिटी लिस्ट चस्पा करने के निर्देश दिए। जन सुनवाई के दौरान वीडियो कांन्फ्रेसिंग के माध्यम से अधिकारियों को लोगों की समस्याओं को सुनकर त्वरितता के साथ निस्तारण के निर्देश दिए। इस मौके पर कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, नरेगा में फार्म नंबर 6 उपलब्ध करवाने तथा मांगे जाने पर रोजगार देने, संपर्क की पैंडेन्सी शून्य करने, लोकसेवा प्रदान करने की गारंटी अधिनियम एवं सुनवाई के अधिकार के संबंध में लोगों को जागरूक करने के साथ ही इनका रिकार्ड संधारित भी सुव्यस्थित किया जाए। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !