Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

संबंधित विभाग के अधिकारियों को समय पर जांच एवं रिपोर्ट प्रस्तुत करने के दिए निर्देश

अधिकारी संवेदनशील होकर प्रकरण निस्तारण करें :- कलेक्टर 

जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में समिति के समक्ष दर्ज 35 प्रकरणों में सुनवाई कर कई प्रकरणों का निस्तारण किया गया। शेष प्रकरणों में आवश्यक जांच की कार्रवाई पूरी करने तथा समय पर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने इस मौके पर संबंधित अधिकारियों से कहा कि सतर्कता समिति के समक्ष प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए परिवादी की त्वरित सुनवाई करने तथा संबंधित रिपोर्ट समय पर प्रस्तुत करें।

 

 

 

उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील होकर लोगों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। समिति के समक्ष दर्ज पाना देवी पत्नी प्रहलाद के प्रंकरण में आठ माह सीमा ज्ञान नहीं होने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की तथा सीमाज्ञान करवाने के निर्देश दिए। वहीं प्रेमचंद जैन के परिवाद में नगर परिषद आयुक्त को तत्थ्यात्मक रिपोर्ट व वस्तुस्थिति के संबंध में निर्देश दिए, उन्होंने इस प्रकरण में सात दिवस में कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

 

 

 

इसी प्रकार केन्द्रीय बैंक के सेवा निवृत्त कार्मिक के प्रकरण में समुचित जांच करवाने के निर्देश की पालना रिपोर्ट नहीं आने पर नाराजगी जताते हुए दो दिवस में रिपोर्ट भिजवाने की बात कही। इसी प्रकार सुरेश चंद जैन के प्रकरण में जीपीएफ से अधिकारी नहीं आने तथा निर्देश के बाद भी प्रकरण निस्तारण नही किए जाने पर जीपीएफ के अधिकारी को कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश दिए साथ ही प्रकरण में ऑनलाइन/ऑफलाइन स्वीकृति लेकर संबंधित का बकाया भुगतान करवाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार कैलाश चंद के प्रकरण में जिन लोगों द्वारा अतिक्रमण किया हुआ है, सीमाज्ञान कर कार्रवाई के निर्देश दिए।

 

Instructions given to the officers of the concerned department to investigate and submit the report on time

 

कांतादेवी पत्नी नरेन्द्र कुमार के प्रकरण में सीडीईओ को आवश्यक कार्रवाई करने तथा जिला कोषाधिकारी को संबंधित पक्ष एवं जिला शिक्षा अधिकारी को बुलाकर प्रकरण निस्तारण के संबंध में निर्देश दिए। जनता जल योजना भांवरा के संबंधित प्रकरण में विकास अधिकारी को जांच करवाने के निर्देश दिए। केदारमल गुर्जर हींगोटियां के प्रकरण को दुग्ध संकलन केन्द्र शुरूश्होने पर निस्तारित किया गया।

 

 

विमला पत्नी भगवान सहाय के प्रकरण में प्रधानमंत्री आवास की द्वितीय किस्त नहीं मिलने को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने सीईओ जिला परिषद को निस्तारण के संबंध में निर्देश दिए। इसी प्रकार अन्य प्रकरणों में परिवादी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी की सुनवाई कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी, सचिव यूआईटी महेन्द्र मीना सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

जनसुनवाई में सुने अभाव अभियोग:-

 

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने सतर्कता समिति की बैठक के बाद जनसुनवाई की जिसमें लोगों के अभाव अभियोग सुनकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर ने विस्तार से लोगों के अभाव अभियोग सुने तथा संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। जनसुनवाई में आर्थिक सहायता का प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। इसी प्रकार आवास के लिए भूमि का पट्टा दिलवाकर प्रधानमंत्री आवास योजना में स्वीकृति के लिए आवश्यक कार्यवाही के लिए जिला परिषद के अधिकारी को निर्देश दिए। इसी प्रकार बिजली के बिल अधिक आने, ट्रांसफार्मर की लाइन गलत डालने, पुलिस  ंसबंधित प्रकरणों सहित अन्य समस्याओं को सुनकर तत्काल कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। अतिक्रमण हटवाने, सीमाज्ञान करवाने के परिवादों पर संबंधित तहसीलदार को निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी, सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !