Thursday , 22 October 2026
Breaking News

लाॅकडाउन के दौरान अनुमत गतिविधियों को लागू करने में निर्देशों की कड़ाई से पालना की जाए

लाॅकडाउन के दौरान जिले में 20 अप्रैल से अनुमत गतिविधियों को लागू करने तथा दिए गए निर्देषों की पालना के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलेक्टर नन्नूमल पहाडिया की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक हुई।
बैठक में कलेक्टर पहाडिया ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि लाॅकडाउन के दौरान अनुमत गतिविधियों को लागू करने में निर्देशों की कड़ाई से पालना की जाए तथा सोशल डिस्टेंस्टिंग एवं एडवाईजरी की अक्षरश: पालना करवाई जाए।
बैठक में कलेक्टर ने 20 अप्रैल से अनुमत गतिविधियों के बारे में जानकारी दी तथा कहा कि पूरी सावधानी, सतर्कता एवं समन्वय के साथ कार्य किया जाए। उन्होंने जिला रसद अधिकारी से आपात स्थिति के लिए पांच सौ पैकेट सूखी रसद सामग्री एवं प्रत्येक उपखंड अधिकारी स्तर पर 200 पैकेट सूखी रसद सामग्री के तैयार एवं आरक्षित रखने के निर्देश दिए। इसी प्रकार आपात स्थिति के लिए सामग्री वितरण के लिए वाहनों का चिन्हिकरण रखने, रसोई गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही होम डिलीवरी करने वालों के पास आदि बनवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सप्लाई चेन बनी रहे, इसके लिए कोई थोक विक्रेता सप्लाई नहीं कर रहा है या ओवर प्राइसिंग, ब्लेक मेलिंग कर रहा है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। बैठक में कलेक्टर पहाडिया ने कहा कि बीस अप्रैल से ग्रामीण क्षेत्र या अन्य स्थानों पर अनुमत कार्य प्रारंभ किए जा सकते है। इसके लिए सोशल डिस्टेंसिंग, नियमों की पालना करवाई जाए, साथ ही जिले के बाहर से श्रमिक किसी भी स्थिति में नहीं आएंगे। आदेशों एवं एडवाईजरी की पालना नहीं करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। ग्राम एवं पंचायत स्तरीय कमेटियां राशन डीलर के यहां राशन वितरण को वेरिफाई करे तथा प्रभावी माॅनिटरिंग करें।

Instructions strictly followed implementing activities permitted during lockdown
बैठक में जिला कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि आवश्यक सेवाओं के अतिरिक्त अन्य कार्यालयों में नियमों के अनुसार एक दिन में एक तिहाई कार्मिक बुलाएं जाएं। कार्मिकों के आने के दिन रोटेशन से तय कर आदेश जारी किए जाए। कार्मिक अपना मुख्यालय नहीं छोड़े, आवश्यकता पड़ने या बुलाए जाने पर आदेश की पालना करें।
कलेक्टर ने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों से कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए विभाग की गतिविधियों, उपकरणों एवं आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता के संबंध में निर्देश दिए। इसी प्रकार नगर परिषद के अधिशासी अभियंता को गली मोहल्लों में हाइपोक्लोराइड का छिड़काव करवाने, सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। बैठक में समर्थन मूल्य पर गेहूँ की खरीद के संबंध में एफसीआई तथा डीआर काॅपरेटिव से तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने किसानों समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने में परेशानी नहीं हो तथा सोशल डिस्टेंसिंग की पालना के संबंध में निर्देश दिए। बैठक में जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता से पेयजल आपूर्ति की सुनिश्चितता रखने, ब्लीचिंग एवं अन्य आवश्यक संसाधनों के संबंध में जानकारी ली।
बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपनी मशीनरी से जिले के बाहर से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की जानकारी रखे तथा इसकी सूचना चिकित्सा विभाग एवं प्रशासन को दी जाए। सूचना तंत्र मजबूत रहे। कलेक्टर ने जिले में सघन आबादी वाले क्षेत्रों में रैंडम सैंपल व स्क्रीनिंग करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार क्वारंटाइन केन्द्रों पर सीसीटीवी से निगरानी रखने, एंबुलेंस, नाकों को जीपीएस से जोड़ने के निर्देश दिए। सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता को अनुमत निर्माण कार्याे के संबंध में निर्देश दिए तथा कहा कि सिस्टेमेटिक हो, बाहर की लेबर नहीं आए तथा सोशल डिस्टेंसिंग की पालना की जाए। इसी प्रकार बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता को बिजली के संसाधनों के रखरखाव, मरम्मत कार्य के संबंध में निर्देश दिए। मरम्मत के लिए पावर कट हो तो इसकी सूचना उपभोक्ताओं को दी जाए। इसी प्रकार सिचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को बांध एवं अन्य कार्यों के संबंध में निर्देश दिए। बैठक में भामाशाहों से अधिक से अधिक सहयोग प्राप्त करने के संबंध में निर्देश दिए गए।
बैठक में कलेक्टर पहाड़िया ने सभी अधिकारियों से कहा कि आपसी समन्वय एवं सतर्कता के साथ कार्य करें, जिससे जिले में कोरोना के खिलाफ लड़ी जा रही इस लड़ाई को जीत सके।
बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेश कुमार, एडीएम भवानी सिंह पंवार, आरएए बी.एल.रमन ने भी विचार व्यक्त किए तथा अनुमत गतिविधियों के संबंध में निर्देश दिए। सीएमएचओ, पीएमओ, एसडीएम सवाई माधोपुर रघुनाथ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !