Thursday , 22 October 2026
Breaking News

अवैध बजरी खनन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिये प्लान बनाने के दिए निर्देश

अवैध बजरी खनन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिये प्लान बनाने के दिए निर्देश

बजरी समेत सभी अवैध खनन और परिवहन को सख्ती से रोकने के लिये न केवल दृढ इच्छाशक्ति बल्कि सुनियोजित और समन्वित कार्रवाई की भी जरूरत है। जिला कलेक्टर ने आज सोमवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में निर्देश दिए कि नोडल विभाग माइनिंग अधिक विस्तृत कार्ययोजना बनाये, अवैध परिवहन के परम्परागत और नये रूट चार्टों की स्टडी करें, मुखबिर लगाये, पुलिस की इंटेलिजेंसी से टाईअप करें और अवैध बजरी खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करें।
सरकारी सूत्रों के अनुसार बैठक में सामने आया कि 1 अप्रैल से लेकर अब तक जिले में बजरी माफिया के खिलाफ कार्रवाई तो खूब हुई लेकिन कई मामलों में घिर जाने पर वे बजरी खाली कर वाहन को साथ ले गये जबकि वाहन जब्त होता तो केस भी मजबूत बनता और अवैध बजरी खनन करने वालों की आर्थिक रूप से कमर टूट जाती है। इस अवधि में 114 कार्रवाई कर 16.86 लाख रूपये का जुर्माना वसूल किया गया। आगे किये जाने वाली कार्रवाई में राजस्व विभाग का रोल बढ़ाने के भी निर्देश दिए ताकि पटवारी आदि लोकल कार्मिकों की स्थानीय जानकारी का लाभ उठाया जा सके।
सूत्रों के अनुसार जब्त ट्रैक्टर और बजरी को थाना परिसर में ले जाने के लिये समय पर ड्राइवर और वाहन उपलब्ध हो, इसके लिये थानावार उपलब्ध काॅन्ट्रैक्ट मशीनरी और ड्राइवरों का पूल तैयार कर दर निर्धारित करने की प्रोसेस चल रही है।
सरकारी सूत्रों के अनुसार बैठक में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अवैध खनन और परिवहन रोकने के लिये जिले में पर्याप्त जाब्ता है। हम सभी इस माामले में सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश और राज्य सरकार की गाइडलाइन के हिसाब से कार्य कर रहे हैं। आमजन अवैध खनन और परिवहन की हमें सूचना दें। उनका परिचय गुप्त रखा जायेगा।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर, पुलिस उप अधीक्षक (ग्रामीण), सहायक खनिज अभियन्ता व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Instructions make plan strict action against illegal gravel mining

अवैध बजरी खनन और परिवहन रोकने के उपायों की की समीक्षा बैठक

जिला स्तरीय अवैध खनन रोक समिति की आज सोमवार सुबह आयोजित बैठक के बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों की बैठक ली तथा अवैध बजरी खनन और इसके परिवहन को रोकने के लिये किये गये उपायों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये।
सरकारी सूत्रों के अनुसार पुलिस अधीक्षक ने सभी एसएचओ को निर्देश दिए कि जब्त ट्रैक्टर और बजरी को थाना परिसर में ले जाने के लिये समय पर ड्राइवर और वाहन उपलब्ध हो, इसके लिये थानावार उपलब्ध कॉन्ट्रैक्ट मशीनरी और ड्राइवरों का पूल तैयार करें, इनकी फोन डाइरेक्टरी तैयार करें। उन्होंने बताया कि अवैध खनन व परिवहन रोकने के लिये स्थानीय खुफिया तंत्र को पूर्ण अलर्ट के मोड पर रखें। कोई भी कार्रवाई करें तो यथासम्भव स्थानीय एसडीएम के नेतृत्व में करें और खनन विभाग के सहायक अभियन्ता को भी साथ रखें ताकि मौके पर ही पूरी कानूनी प्रक्रिया सम्पन्न हो, अवैध खनन में लिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित हो।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गत 28 फरवरी से अब तक जिले में पुलिस ने राजस्थान पुलिस एक्ट में 27 ट्रैक्टर मय ट्राॅली और 4 डम्पर जब्त किये गये। मोटरवाहन एक्ट में 56 वाहन जप्त किये गये। 31 व्यक्तियों के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 151 में कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त संयुक्त कार्रवाई में 20 ट्रैक्टर मय ट्राॅली जब्त किये गये। बैठक में अतिरिक्ति पुलिस अधीक्षक, सवाई माधोपुर ग्रामीण उप अधीक्षक, सिटी उप अधीक्षक, सभी एसएचओ उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !