Friday , 4 September 2026
Breaking News

बेटियों के साथ मनाया अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस

जिले में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। जिला पीसीपीएनडीटी सैल द्वारा एएनएम ट्रेनिंग सेन्टर में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया जिसमें मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, आशिष गौतम जिला समन्वयक पीसीपीएनडीटी, सुधीन्द्र शर्मा जिला कार्यक्रम प्रबंधक, सैयद बलिग अहमद प्रिसींपल, सुनील जैमिनी वाईस प्रिसींपल, दिनेश मीना, आशिष महावर, सुरेन्द्र बैरवा, रेखा गोयल नर्सिग ट्यूटरर्स, कृष्ण कुमार गोस्वामी डब्ल्यूएचओं सहित एएनएम प्रशिक्षार्णी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर आशिष गौतम जिला समन्वयक (पीसीपीएनडीटी) ने पावर प्रजेन्टेशन के तहत ऑडियो, विडियो व क्लीप के माध्यम से कन्या भ्रूण जांच एवं हत्या को रोकने में विभाग की सहायता करते हुए सूचनाऐं देने की अपील की। उन्होने विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। अंत में सभी को लिंग चयन नही करने एवं ऐसा करने वालों की सूचना देने इत्यादि शपथ दिलवाई गई।
इसी प्रकार स्थानीय आचार्य नानेश शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय में संस्था निदेशक रविन्द्र कुमार जैन के मुख्य आतिथ्य एवं प्राचार्य की अध्यक्षता में विश्व बालिका दिवस मनाया गया। कार्यक्रम प्रभारी निधी जैन ने बताया कि हमारा देश आरंभ से ही शक्ति का उपासक रहा है। श्क्ति स्वरूपा माँ दुर्गा ने धर्म की रक्षा हेतु शास्त्र एवं शस्त्र को धारण किया उसी प्रकार आज भी बालिकाओं के समक्ष आत्म चरित्र-रक्षा एक चुनौती है। साथ ही प्रभारी ने कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए वाद-विवाद प्रतियोगिता की जानकारी दी जिसका विषय बालिकाओं का जन्म, पालन-पोषण और शिक्षा में समानता-असमानता, वंश वृद्धि था।

International Girl's Day celebrated daughters
इसी प्रकार जिले के बौंली उपखण्ड के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय हरसोता मे अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर राज्य सरकार के निर्देशानुसार बालिकाओं को अभिव्यक्ति और नेतृत्व करने का अवसर देने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। संस्था प्रधान ओम प्रकाश मीना ने बताया कि इस दिन विद्यालय में प्रार्थना से लेकर स्कूल की छुट्टी होने तक कक्षा आठ की प्रतिभावान बालिका मीनाक्षी प्रजापत ने संस्था प्रधान की भूमिका अदा करते हुए संस्था प्रधान की सभी गतिविधियों को अंजाम दिया। साथ कक्षा तीन से आठ तक की बालिका रूपा सैन, रीना योगी, मोमिता विस्वास अंकिता योगी सहित अन्य बालिकाओं ने प्रार्थना कार्यक्रम, अन्नपूर्णा दुग्ध योजना व मध्याह्न भोजन योजना का क्रियान्वयन से लेकर शिक्षण व्यवस्था में शिक्षक की समस्त जिम्मेदारियों का निर्वाह बालिकाओं ने बेखुबी से किया। इस अवसर पर मीना-राजू कहानी पर नाट्य प्रस्तुतीकरण के साथ ही कविता, स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। बाल विवाह के दुष्परिणाम बताए गए व विजेता बालिकाओं को पारितोषिक दिया गया। इस दौरान चौथमल सिहंल, ममता शर्मा व प्रेरणा जैन सहित एस एम सी सदस्य उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

Wazirpur Education School Khedla gangapur city sawai madhopur 16 aug 26 vikalp times

चोरों के हौसले बुलंद! शिक्षा के मंदिर में ताले तोड़े, और सामान ले उड़े

सवाई माधोपुर/गंगापुर सिटी: Gangapur City के वजीरपुर उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेड़ला …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !