Sunday , 7 June 2026
Breaking News

हजारों नागरिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

सवाई माधोपुर: जिला प्रशासन एवं आयुर्वेद विभाग द्वारा “एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिये योग” थीम पर जिला स्तरीय 11वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन विभाग एवं जिला प्रभारी मंत्री गौतम कुमार दक के मुख्य आतिथ्य में 21 जून, शनिवार को रामसिंहपुरा स्थित राजीव गांधी क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्राहलय में आयोजित हुआ। जिले के प्रत्येक ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत मुख्यालय पर भी सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों नागरिकों ने भाग लिया और योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।

 

International yoga day 2025 celebrated in sawai madhopur

 

 

जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रभारी मंत्री गौतम कुमार दक एवं राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा अभियान एवं जिला प्रभारी सचिव अनुपमा जोरवाल द्वारा महर्षि पतंजलि के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि योग भारत की अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर है, जो आज संपूर्ण विश्व को शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक स्वास्थ्य की ओर प्रेरित कर रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी पहल से ही योग को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली और आज 21 जून को समूचा विश्व योग दिवस मना रहा है।

 

 

 

मंत्री दक ने कहा कि योग केवल एक दिन का आयोजन नहीं, बल्कि यह जीवन को संतुलन, अनुशासन और शांति प्रदान करने वाली जीवनशैली है। जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक रजत भारद्वाज और डॉ. पूजा ने प्रार्थना, ग्रीवा चालन, स्कंधा संचालन, कटि चालन, घुटना संचालन, ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्द्धचक्रासन, त्रिकोणासन, भद्रासन, वज्रासन, अर्धउष्ट्रासन, उष्ट्रासन, शशांकासन, वक्रासन, मकरासन, भुजंगासन, शलभासन, सेतुबंधासन, अर्द्धहलासन, पवनमुक्तासन, शवासन, कपालभाति, अनुलोम विलोम, शीतली प्राणायाम, भ्रामरी प्राणायाम, ध्यान, संकल्प एवं शान्ति पाठ आदि योग एवं प्राणायाम करवाएं।

 

 

 

‘योग भी – वोट भी’ और ‘न*शा मुक्त भारत’ की दिलाई शपथः

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को ‘योग भी – वोट भी’ अभियान के अंतर्गत नैतिक, शत-प्रतिशत एवं अनिवार्य मतदान के लिए प्रेरित किया गया और मतदाता शपथ दिलाई गई। साथ ही ‘न*शा मुक्त भारत अभियान’ के तहत नशामुक्ति की सामूहिक शपथ भी ली गई।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर संजय शर्मा ने कार्यक्रम में पधारे सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा अभियान एवं जिला प्रभारी सचिव अनुपमा जोरवाल,  जिला कलक्टर शुभम चौधरी, जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता, मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुडानिया, अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा, एसडीएम अनुप सिंह, सीएमएचओं डॉ. अनिल जैमिनी, तहसीलदार नीरू सिंह सहित जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों, नेहरू युवा केन्द्र के वॉलिन्टियर्स, स्काउट गाइड, कॉलेज एवं विद्यालय के विद्यार्थियों, योग संस्थाओं एवं शहर के गणमान्य नागरिकों ने उत्साह पूर्वक योगाभ्यास किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !