Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

शिक्षण संस्थानों के बाहर तकम्बाकु बेचने व सर्वजनिक स्थानों पर तम्बाकू खाने वालों का काटा चालान

54 चालान काटकर जुटाया 9 हजार 800 का राजस्व

टौबेको फ्री यूथ कैम्पेन की 60 दिवसीय कार्ययोजना के अंतर्गत सवाई माधोपुर जिले में कई कार्यक्रमों और गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। तंबाकू उपभोग के प्रति आमजन को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। इसी के तहत कोटपा एक्ट के प्रावधानों के तहत प्रतिबंधित स्थानों पर तंबाकू का विक्रय-सेवन पर रोक लगाने के लिए विभाग द्वारा कोटपा चालानिंग का कार्य किया जा रहा है।

 

Invoices cut for selling tobacco outside educational institutions and consuming tobacco in public places in sawai madhopur

 

जिला तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ व खाद्य सुरक्षा दल द्वारा कुशतला रोड़, बजरिया, मंडी रोड़, रणथंभौर सर्किल, अम्बेडकर सर्किल एवं रेस्टोरेंट्स पर संयुक्त रूप से कार्यवाही की गई। टीम द्वारा तम्बाकू वितरण करने वाले प्रमुख दुकानदारों को तंबाकू उत्पादों का दुकान पर प्रदर्शन न करने और 18 वर्ष की आयु से छोटे किशोर किशोरियों को तंबाकू उत्पाद न बेचने व चेतावनी बोर्ड लगातर के लिए पांबंद किया जा रहा है।

 

 

सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वाले लोगों के चालान भी काटे गए। दुकानदारों सहित आमजन पर चालान कार्यवाही व समझाइश की गई। लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान न करने के लिए समझाया गया। साथ ही तंबाकू बेच रहे डेयरी बूथों को तम्बाकू नहीं बेचने की सलाह दी तथा ऐसा करने पर डेयरी लाइसेंस रद्द करने के लिए चेतावनी दी गई। वहीं कुशतला रोड़ स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के बाहर सौ गज के दायरे में तम्बाकू बेचने वाले दुकानदार के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए चालान काटकर दुकान बंद करने एवं भविष्य में शिक्षण संस्थानों के लिए सौ गज दायरे में तम्बाकू उत्पाद ना बेचने के लिए पाबंद किया गया।

 

 

खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र सिंह, जिला सलाहकार गिर्राज प्रसाद शर्मा, सोशल वर्कर राजीव सेन ने 55 चालान काट कर 9 हजार 800 रुपये का राजस्व एकत्रित किया। इसी के साथ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से विभिन्न ऑनलाइन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है, जिनमें भाग लेकर जिलेवासी पुरस्कार जीत सकते हैं। प्रतियोगिताएं सभी आयुवर्ग के लिए हैं किसी भी आयुवर्ग के व्यक्ति इन प्रतियोगिताओं में भाग ले सकते हैं। और अपनी प्रविष्टि भेजने की अंतिम तिथि 31 जुलाई प्रातः 10 बजे तक है। विभाग द्वारा सेल्फी, वीडियो, पोस्टर, स्लोगन प्रतियोगिताएं अयोजित की जा रही है, जिलेवासी सोशल मीडिया पर एंट्री पोस्ट करने के साथ ही व्हाट्सएप नंबर 7665720289 पर भी अपनी एंट्री भेज सकते है ताकि जिले के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर भी प्रचारित की जा सके।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !