Sunday , 7 June 2026
Breaking News

पत्रकार के हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग

बामनवास उपखंड मुख्यालय पर पत्रकारों ने गत दिनों केकड़ी के सावर में पत्रकार दिनेश जांगिड़ पर बजरी माफियाओं द्वारा किए गए जानलेवा हमले के आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग को लेकर व पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने सहित प्रदेश में पनप रहे अवैध बजरी माफिया पर लगाम लगाने की मांग को लेकर सोमवार को आईएफडब्ल्यूजे बामनवास उपखंड पत्रकार संघ द्वारा उपखंड अधिकारी हेमराज परिडवाल को पत्रकारों की समस्याओं से अवगत कराते हुए विभिन्न मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा गया।

Journalist demands arrest attackers
ज्ञापन में बताया गया है कि रोज पत्रकार विभिन्न परिस्थितियों में सकारात्मक कवरेज के साथ सामाजिक जागरूकता का कार्य पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी के साथ करते हैं। लेकिन कुछ असामाजिक तत्व पत्रकारों द्वारा किए जाने वाले सकारात्मक कार्यों से वो खुद का नुकसान होता देख इन कार्यों में बाधा उत्पन्न कर उन पर जानलेवा हमला मारपीट जैसी घटनाओं पर उतारू होते रहते हैं। कई बार ऐसे मौके भी आए हैं कि पत्रकारों द्वारा इन माफियाओं के हमले में गंभीर घायल होने से लेकर मौत तक का सामना करना पड़ा है।
ज्ञापन के माध्यम से पत्रकारों ने पत्रकार सुरक्षा कानून को तत्काल प्रभाव से लागू करते हुए पत्रकार पर किए गए हमलावरों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है।
ज्ञापन देने वालों में आईएफडब्ल्यूजे के तहसील मीडिया प्रभारी ज्ञान चंद शर्मा, कोषाध्यक्ष सुरेश चंद शर्मा, सचिव जगदीश छीपा, सुदीप कुमार गौड़, दर्शन सिंह सैनी, राजेंद्र कुमार, कमलेश कुमार आदि पत्रकार उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !