Thursday , 23 April 2026
Breaking News

घर से कार्यालय गया डीईओ माध्यमिक का कनिष्ठ लिपिक वापस नहीं लौटा घर

बजरिया स्थित राजनगर कॉलोनी घर से ऑफिस गया डीईओ माध्यमिक का कनिष्ठ लिपिक धु्रवेश जैन दो दिन बाद भी वापस अपने घर नहीं लौंटा है। इस मामले पर उसके छोटे भाई ने मानटाउन थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार परिवादी ने गुमशुदगी में बताया की उसका भाई गत 22 मार्च को सुबह करीब 9 बजे घर से डीईओ कार्यालय के लिए निकला था। दोपहर करीब 1 बजे तक वह ऑफिस में था। लेकिन उसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। जब ऑफिस में पता किया तो वहां भी नहीं था और जब ऑफिस के कार्मिकों से संपर्क किया तो उन्होंने ने भी कोई जानकारी होने से मना कर दिया।

 

Junior clerk of DEO secondary went from home to office did not return home in sawai madhopur

 

घरवालों ये ही चिंता सता रही है कि आखिर वह गया कहां। धु्रवेश जैन घर पर एक पत्र भी छोड़कर गया है जिसमें पारिवारिक कलह के चलते घर छोड़ना बताया गया है। फिलहाल पुलिस युवक की तलाश में जुटी हुई है। उससे मोबाइल पर भी संपर्क नहीं हो रहा है। जिससे लोकेशन भी ट्रेस नहीं हो पा रही है। हालांकि सोशल मीडिया पर उसकी फोटो वायरल कर उसका पता लगाया जा रहा है। परिजनों ने गुम हुए युवक को श्योपुर, सवाई माधोपुर, जयपुर और कोटा आदि जिलों में अपने रिश्तेदारों के यहां भी तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। ऐसे में परिजन परेशान और वे बेहाल हो रहे हैं। परिजनों द्वारा अपने सगे-संबंधी के यहां भी तलाश की जा रही है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !