Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

कुंडेरा थाना पुलिस ने हनीट्रैप के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

कुंडेरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हनीट्रैप के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की है। पुलिस ने आरोपी धनराज पुत्र गुर्जरया और दीपक पुत्र सुरेश को गिरफ्तार किया है। गत 14 जून को सोनू पुत्र बाबूलाल अवध एक्सप्रेस से जा रहा था तो ट्रेन में उसे एक महिला रुक्मणी मिली जिसने सोनू से आगे चलकर बातचीत शुरु कर दी तथा बाद में स्वयं का मोबाइल नम्बर देने के लिए उसके मोबाइल पर घंटी दी तथा महिला लगातार कई बार फोन करती रही। इसके बाद 18 जून को महिला ने पीड़ित को मखोली रेलवे स्टेशन से सीधे-सीधे पट्टरी गंगापुर की ओर 1 किलोमीटर दूर खेत में बने दो कमरों पर मिलने बुलाया।

 

सोनू अपने भाई की मोटरसाइकिल से अपने दोस्त राहुल के साथ गया और राहुल कोे रेलवे स्टेशन पर ही छोड़ गया। उसे खेत पर महिला मिली जो उसे कमरे में ले गई। कुछ समय बाद महिला के पूर्व नियोजित षडयत्रं के अनुसार दो युवक व एक महिला और आ गई। सभी ने मिलकर लाठी डन्डो से उसके साथ मारपीट की तथा जबरन कपड़े उतार कर नग्न कर दिया व मोबाइल से उसकी अश्लील क्लीपींग बनाकर जान से मारने की धमकी दी साथ ही पर्स में रखे 13 हजार रुपये वे सोने की डेढ तोला की चेन छीन तथा मोटरसाइकिल छीन ली।

 

Kundera police station arrested two accused in honeytrap case

 

उन्होंने पीड़ित से प्रनोट पर दो लाख रुपये लिखवाकर हस्ताक्षर भी करवाये। 4-5 लोगों को फोनपे पर पैमेन्ट डालने के लिए पीड़ित से फोन करवाया। पीड़ित सोनू को रात्री 8 बजे बड़ी मुश्किल से छोड़ा। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया आरोपी उससे दो लाख रुपये नगद व चैक की मांग रहे है। नहीं देने पर अश्लील क्लीपींग वायरल करने की धमकी दे रहे है। पुलिस ने 20 जून को पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज अनुसंधान अब्दुल रहमान थाना प्रभारी द्वारा प्रारम्भ किया गया।

 

अनुसंधान के दौरान मामले में बाद तफतीश के बाद आरोपी धनराज पुत्र गुर्जरया निवासी गैरई थाना मामचारी जिला करौली और दीपक पुत्र सुरेश निवासी सीमेन्ट फैक्ट्री 400 क्वार्टर फलौदी थाना रवाजना डूंगर को गिरफ्तार किया गया। मामले में शेष अन्य आरोपियो की तलाश जारी हैै। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में अब्दुुल रहमान थाना प्रभारी कुण्डेरा, विजय सिंह हैड कांस्टेबल, अजय कुमार कांस्टेबल, मनकेश कांस्टेबल एवं प्रधान कांस्टेबल आदि शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !