Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

लाड़ो प्रोत्साहन योजना से बेटियों को मिला संबल, स्कूटी व छात्रवृत्ति से बढ़ेगा आत्मविश्वास

सवाई माधोपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों, युवाओं, महिलाओं एवं गरीबों सहित सर्वजन के कल्याण एवं उत्थान के लिए कार्य कर रही है। प्रदेशवासियों को गुड गवर्नेंस प्रदान करने के क्रम में राजस्थान दिवस (30 मार्च, 2025 चौत्र शुक्ल प्रतिपदा) वृहद् स्तर पर मनाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला स्तरीय महिला सम्मेलन जिला कलक्टर शुभम चौधरी के मुख्य आतिथ्य में रामसिंहपुरा स्थित राजीव गांधी क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय के ओडिटोरियम में आयोजित हुआ। जिसका राज्य स्तरीय समारोह आदर्श स्टेडियम बाडमेर में प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में हुआ।

 

 

Laado Protsahan Yojana gives support to daughters Sawai Madhopur News

 

 

 

 

हर एक के कल्याण की प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है राज्य सरकार:

इस दौरान कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला कलक्टर द्वारा काली बाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी वितरण योजना के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम में 10 लाभार्थियों रेखा गुर्जर, वैशाली सिंघल, कृतिका कुमावत, पलक जैन, मारिया खानम, कुमकुम वर्मा, रियान्शी जैन, मेघा जैन, संतोष मीना एवं मोनिका मीना को प्रतिकात्मक रूप से चाबियां सौंपकर जिले में कुल 100 स्कूटियों को वितरण किया गया। साथ ही ऊर्जा विभाग की ओर से विद्या शर्मा, कुसुम देवी, सुप्रिया मीना, दीपिका जांगिड़ एवं रामदुलारी को इंडेक्शन कुक टाप का वितरण भी किया गया।

 

विभिन्न योजनाओं में महिलाएं हुई लाभान्वित:

राज्य स्तरीय कार्यक्रम में महिला सम्मेलन में लाड़ो प्रोत्साहन योजना के तहत 7.5 करोड़ रूपये की राशि की पहली किश्त का डीबीटी हस्तांतरण, महिला समूहों को लगभग 100 करोड़ रुपये की सी.आई.एफ. राशि का हस्तान्तरण, 3 हजार महिलाओं को इंडेक्शन कुक टॉप का वितरण, कालीबाई भील योजना के अन्तर्गत 5 हजार मेधावी छात्राओं को स्कूटी वितरण, गार्गी पुरस्कार, बालिका प्रोत्साहन एवं मुख्यमंत्री हमारी बेटियां योजना के अन्तर्गत 31 हजार 790 बालिकाओं को 13.16 करोड़ का डीबीटी, विवेकानन्द स्कॉलरशिप योजना के लाभान्वित मेधावी छात्राओ को स्वीकृति, 1.10 करोड़ महिला प्रमुख परिवार को 200 करोड़ रुपये की एल.पी.जी. सब्सिडी राशि का डीबीटी हस्तांतरण किया गया। साथ ही अति कुपोषित बच्चों के लिए टेक होम राशन में दूध 15 ग्राम से 25 ग्राम देने के दिशा निर्देश, सोलर दीदी हेतु दिशा-निर्देश, प्रथम चरण में 1000 ग्राम पंचायतों में बर्तन बैंक योजना के दिशा-निर्देश भी जारी किए गए।

 

 

 

इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुड़ानिया, अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा, नगर परिषद सभापति मेघा वर्मा, उप निदेशक महिला अधिकारिता अमित गुप्ता, उप निदेशक आईसीडीएस प्रियंका शर्मा, अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग बी.एल. मीणा, जिला रसद अधिकारी रामभजन मीणा सहित जनप्रतिनिधि, लाभार्थी महिलाएं उपस्थित रही।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !