Sunday , 6 September 2026
Breaking News

सार्वजनिक प्रयोजनों एवं भवन निर्माण के लिए भूमि आवंटित

जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला ने आदेश जारी कर ग्राम मामडोली के खसरा नंबर 1209 रकबा 1.71 हैक्टेयर किस्म चारागाह भूमि में से रकबा 0.03 हैक्टेयर भूमि का राजस्थान काश्तकारी नियम 1955 के नियम 7 के तहत वर्गीकरण परिवर्तित करते हुए राजस्थान भू-राजस्व नियम 1963 के अन्तर्गत पशु चिकित्सा उपकेन्द्र मामडोली के भवन निर्माण के लिये पशु पालन विभाग को शर्तो एवं निबन्धनों पर निःशुल्क आवंटित की है।

 

चारागाहा भूमि की क्षतिपूर्ति के लिये ग्राम मामडोली के खसरा नम्बर 771 रकबा 0.03 हैक्टेयर किस्म सिवायचक भूमि चारागाहा के लिये आरक्षित की है। इसी प्रकार ग्राम कोडयाई में पशु चिकित्सा उपकेन्द्र कोड्याई, पशु चिकित्सा उपकेन्द्र अनियाला के भवन निर्माण के लिये पशु पालन विभाग को शर्तों एवं निबन्धनों पर निःशुल्क आवंटित की है।

 

Land allotted for public purposes and building construction in sawai madhopur

 

इसी प्रकार ग्राम बपूई के खसरा नम्बर 3116 रकबा 0.44 हैक्टेयर किस्म भूमि सिवायचक बारानी-2 भूमि राजस्थान भू-राजस्व नियम 1963 के अन्तर्गत गिरदावर भवन बपूई एवं पटवार भवन बपूई के निर्माण हेतु राजस्व विभाग को शर्तों एवं निबन्धनों पर निःशुल्क आवंटित की है तथा ग्राम खिरनी के खसरा नम्बर 4324 रकबा 0.51 हैक्टेयर किस्म सिवायचक लगानी भूमि में से रकबा 0.10 हैक्टेयर भूमि ईसरदा दौसा पेयजल योजना के तहत उच्च जलाशय निर्माण हेतु जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को शर्तो एवं निबन्धनों पर निःशुल्क आवंटित की है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !