Sunday , 7 June 2026
Breaking News

जिला कारागृह का साप्ताहिक निरीक्षण कर बंदियों को विधिक जानकारी

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्वेता गुप्ता ने आज बुधवार को जिला कारागृह, सवाई माधोपर का साप्ताहिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिला कारागृह में साफ-सफाई, भोजन, चिकित्सा , बंदियों को दी जाने वाली विधिक सहायता, प्रथम बार प्रवेश करने वाले बंदियों से संवाद व पूछताछ, शुद्ध पेयजल, रसोई-घर एवं बैरको की साफ-सफाई आदि के संबंध में जांच की गई। कारागृह के रसोई घर, शौचालय व अन्य परिसर की साफ-सफाई के निर्देश प्रदान किये।

 

 

 

साथ ही बीमार बंदियों को समुचित चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराने के संबंध में निर्देश दिये। कारागृह में पुरूष बंदी हेतु 2 तथा महिला बंदी हेतु एक बैरक है। वर्तमान में कारागृह में कोई भी महिला बंदी नहीं है। मौके पर उपस्थित कारापाल रविन्द्र कुमार उपाध्या ने बताया कि कारागृह में कुल बंदियों की संख्या 105 है जिनमें से 99 बंदी अण्डरट्रालय एवं 6 बंदी सजायाप्ता हैं।

 

 

Legal information to the prisoners by weekly inspection of the Sawai Madhopur jail

 

सचिव श्वेता गुप्ता ने कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव हेतु रसोई-घर की नियमित साफ-सफाई रखने, समय-समय पर बंदियों को चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने एवं बंदियों की कोविड-19 जांच हेतु निर्देश प्रदान किये। कारागृह में प्रथम बार प्रवेश करने वाले बंदियों से भी पूछताछ कर निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी प्रदान की गई।

 

 

निरीक्षण के दौरान उपस्थित बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता, बंदियों के कानूनी अधिकार, बंदीजन एवं विधि से संघर्षरत किशारों के कल्याण की योजना आदि के संबंध में जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के वरिष्ठ सहायक महेन्द्र बैरवा, टीम ऑफ विजिटर के सदस्य विक्रान्त गौतम, प्रीतम सिंह चौधरी व कारागृह स्टाफ उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !