Thursday , 22 October 2026
Breaking News

लोकसभा आम चुनाव-2024 : राजस्थान जब्ती के मामले में देश में पहले स्थान पर

अवैध शराब, नकदी एवं अन्य सामग्री की जब्ती का आंकड़ा 800 करोड़ रुपये के पार
वर्ष 2019 के मुकाबले सीजर 1,390 प्रतिशत बढ़ा
राजस्थान में स्वतंत्र, निष्पक्ष, भय मुक्त और प्रलोभन मुक्त चुनाव कराने के लिए नकदी सहित अन्य संदिग्ध वस्तुओं की जब्ती की जा रही है। प्रदेश की अलग-अलग एनफोर्समेंट एजेंसियों ने मार्च महीने की शुरुआत से अब तक नशीली दवाओं, शराब, कीमती धातुओं, मुफ्त बांटी जाने वाली वस्तुओं (फ्रीबीज) और अवैध नकद राशि के रूप में की गई जब्ती का आंकड़ा 800 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि सीजर के मामले में राजस्थान ने इस बार नया रिकॉर्ड बनाया है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, राजस्थान जब्ती के मामले में देश में पहले स्थान पर है।
सर्वाधिक जब्ती वाले 10 राज्य (राशि करोड़ रुपये में):
राजस्थान : 778
गुजरात : 605
तमिलनाडू : 460
महाराष्ट्र : 431
पंजाब : 311
कर्नाटक : 281
दिल्ली : 236
पश्चिम बंगाल : 219
बिहार : 155
उत्तर प्रदेश : 145
Lok Sabha General Election-2024 Rajasthan ranks first in the country in terms of confiscation
गुप्ता ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव-2024 के मद्देनजर आदर्श आचार संहित लागू होने के बाद 16 मार्च से अब तक एजेंसियों द्वारा पकड़ी गई संदिग्ध वस्तुओं की कीमत 712 करोड़ रुपये से ज्यादा है। वर्ष 2019 के लोकसभा आम चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता की पूरी अवधि के दौरान कुल 51.42 करोड़ रुपये मूल्य की नकदी सहित अन्य संदिग्ध सामग्री जब्त की गई थी। इस बार यह आंकड़ा प्रथम चरण के मतदान से पूर्व ही 700 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। राजस्थान में जब्ती के मामले में 1,390 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2019 में आचार संहिता की अवधि के दौरान 6.81 करोड़ रुपये की नकदी, 13.92 करोड़ रुपये मूल्य की शराब, 7.8 करोड़ रुपये की सोना-चांदी सहित अन्य कीमती धातु, 15.57 करोड़ रुपये की ड्रग्स और 7.32 करोड़ रुपये कीमत की फ्रीबीज सहित अन्य संदिग्ध वस्तुएं जब्त की गई थीं। लोकसभा आम चुनाव-2024 के तहत आचार संहिता लागू होने से अब तक 35.84 करोड़ रुपये नकद, 35.34 करोड़ रुपये की शराब, 41.34 करोड़ रुपये की कीमती धातु, 74.82 करोड़ रुपये की ड्रग्स एवं 525.43 करोड़ रुपये कीमत की फ्रीबीज सहित अन्य अवैध सामग्री जब्त की गई हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !