Sunday , 7 June 2026
Breaking News

लॉस एंजेलिस में लगी आग से अब तक 11 लोगों की मौ*त

अमेरिका: अमेरिका के लॉस एंजेलिस काउंटी के मेडिकल एग़्जामिनर के अनुसार आग से अब तक 11 लोगों की मौ*त हो चुकी है। शुक्रवार दोपहर (अमेरिकी समयानुसार) को जारी हुए अपडेट में मेडिकल एग़्जामिनर ने बताया कि पांच लोगों की मौ*त पैलिसेड्स की आग में हुई है, जबकि अन्य छह लोगों की मौ*त ईटन में लगी आग से हुई है। म*रने वाले लोगों में से अब तक मात्र तीन लोगों की पहचान हो सकी है।

Los Angeles Forest Fire America News Update 11 Jan 25

लॉस एंजेलिस के पांच क्षेत्रों में फैली आग पर काबू पाने के लिए फायर फाइटर्स लगातार जुटे हुए हैं। पैलिसेड्स में सबसे ज्यादा आग फैली हुई है। यहां की 20 हजार एकड़ से भी अधिक जमीन आग से प्रभावित है। अब तक आठ प्रतिशत आग पर काबू पाया गया है। ईटन में फैली आग से करीब 14 हजार एकड़ का इलाका जलकर खाक हो चुका है। यहां तीन प्रतिशत आग पर काबू पाया गया है।

लिडिया में 75 प्रतिशत आग पर काबू पा लिया गया है। आग से यहां करीब 400 एकड़ जमीन प्रभावित है। हर्स्ट में 771 एकड़ का इलाका जल चुका है और 37 प्रतिशत आग पर काबू पाया गया है। वहीं कैनेथ में एक हजार एकड़ से अधिक भूभाग पर फैली आग को फैलने से रोक दिया गया है। अब तक 35 प्रतिशत आग पर काबू पाया जा चुका है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

‘साहब… एक बीड़ी पिलवा दो’ एनकाउंटर के बाद बदमाश की अजीब डिमांड

उत्तर प्रदेश: Uttar Pradesh के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में पुलिस (Police) और बदमाश के बीच हुई …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !