Thursday , 23 April 2026
Breaking News

पूजा एवं इबादत घर पर ही करें

कोरोना महामारी से लड़ने के लिए सब मिलकर प्रोटोकाॅल की पालना करें। सोशल डिस्टेंसिंग रखते हुए मेडिकल एडवाईजरी को फॉलो किया जाए। पूजा एवं इबादत अपने घर पर रहकर ही करें। विवाह या अंतिम संस्कार किया जाना है तो संबंधित अधिकारी से अनुमति के बाद ही नियमों की पालना करते हुए किया जाए। यह बात जिला कलेक्टर नन्नूमल पहाडिया ने कलेक्ट्रेट सभागार में शांति समिति की बैठक उपस्थित सदस्यों से कही।
कलेक्टर ने शांति समिति के सदस्यों से कहा कि अप्रेल माह में परशुराम जयंती, अक्षय तृतीया, रमजान आने वाले है। कोई भी जुलूस, नमाज, पूजा आदि के कार्यक्रम नहीं होंगे। पूजा एवं इबादत घर पर ही की जाए।

make prayers home corona update
कलेक्टर ने कहा कि दुपहिया वाहन पर एक से अधिक एवं चार पहिया वाहन पर दो से अधिक सवारी नहीं हो, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि खुद सावधानी बरतें, बाहरी लोगों को नहीं आने दे, कोई आया है तो तुरंत सूचना दे। किसी को खांसी, जुकाम, बुखार के लक्षण है तो छिपकर नहीं रहे, आगे आकर जांच करवाएं। इसमें स्वयं की, परिवार की एवं सभी की भलाई है।
शांति समिति की बैठक में पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने कहा कि जिन स्थानों पर जीरो मोबिलिटी (कर्फ्यू) क्षेत्र घोषित किया हुआ है, वहां कोई बाहर नहीं आए। सभी बंदोबस्त किए गए है। अन्य स्थानों पर भी अनावश्यक लोग बाहर नहीं निकले, प्रोटोकाॅल की पालना करें। उन्होंने सभी को अपनी कांन्टेक्ट हिस्ट्री मेन्टेन करने के लिए लोगों को जागरूक करने का आग्रह किया।
बैठक में अतिरिक्त कलेक्टर भवानी सिंह पंवार ने बताया कि जिले में संसाधनों एवं आवश्यक सामग्री की कोई कमी नहीं है। लोग पेनिक नहीं हो, घबराएं नहीं, प्रोटोकॉल की पालन करते हुए प्रशासन का सहयोग करें। घर पर रहने में ही समझदारी है तथा कोरोना से जीता जा सकता है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र कुमार ने भी जानकारी रखी। बैठक में शांति समिति के सदस्य असरार अहमद, विनोद जैन, बसंतीलाल, विमल कुमार, डाॅ. नगेन्द्र शर्मा, आचार्य लोकेन्द्र सहित अन्य भी उपस्थित थे। सभी ने प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग का भरोसा दिलाया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !