Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

आगामी मानसून में पौधारोपण एवं चारागाह विकास अभियान को सफल बनाएं

जयपुर:- अतिरिक्त मुख्य सचिव अभय कुमार ने कहा कि आगामी मानसून में सभी विभाग आपसी समन्वय रखकर कार्ययोजना के अनुसार कार्य करते हुए सघन वृक्षारोपण एवं चारागाह विकास अभियान को सफल बनाएं। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने सोमवार को सचिवालय के समिति कक्ष द्वितीय में पौधारोपण के सम्बंध में आयोजित वीसी में गत बैठक के  दौरान दिए गये निर्देशों कि समीक्षा कर रहे थे।
उन्होंने पौधारोपण की कार्ययोजना को अपडेट करने,अधिक से अधिक सामुदायिक सहभागिता सुनिश्चित करने, खनन क्षेत्रों में भी पौधारोपण करवाने, सीएसआर के अन्तर्गत विभिन्न उद्योग समूहों को भी पौधारोपण कार्यक्रम से जोडने, आवश्यकता के अनुसार पौधौ की उपल्ब्धता सुनिश्चित करने के लिए पौधशालाओं से समन्वय करने के निर्देश दिए है।
Make the plantation and pasture development campaign successful in the upcoming monsoon in rajasthan
शासन सचिव स्कूल शिक्षा कृष्ण कुणाल ने कहा कि मानसून के दौरान लगाए जाने वाले पौधो की सुरक्षा एवं समय-समय पर पानी देने कि व्यवस्था भी सुनिश्चित करें। शासन सचिव पंचायती राज रवि जैन ने निर्देश दिए है कि पौधों की उपल्ब्धता की जानकारी अन्य जिलों के साथ भी साझा करें, जिससे दूसरे जिलें भी अपनी आवश्यकता होने पर पौधे प्राप्त कर सकें।
विडियो कॉन्फ्रेंस में शासन सचिव ग्रामीण विकास आषुतोष ए.टी पेडणेकर, वन विभाग, माहात्मा गांधी नरेगा, जल ग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण विभाग के अधिकारीगण तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद, शिक्षा, राजीविका, कृषि, उद्यान सहित सम्बंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।
gramin vidyapeeth mainpura sawai madhopur

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी

कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक

संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु

अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,

कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

महिलाओं को प्राथमिकता

सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

No need for personnel to climb up, and no delay in extinguishing fires Kota receives a high-tech machine worth 9.5 crore.

न कर्मचारी ऊपर जाएगा, न आग बुझाने में होगी देरी! कोटा को मिली 9.5 करोड़ की हाईटेक मशीन

कोटा: नगर निगम कोटा (Nagar Nigam Kota) के अग्निशमन विभाग (Fire Department Kota) को करीब …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !