Sunday , 6 September 2026
Breaking News

हीटवेव प्रबंधन में जुटा चिकित्सा विभाग

जिला प्रशासन के समन्वय से नियुक्त हुए चिकित्सा संस्थानवार नोडल अधिकारी

जयपुर:- प्रदेश में भीषण गर्मी एवं लू से बचाव के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग लगातार बेहतर प्रबंधन कर रहा है। हीटवेव प्रबंधन के तहत अस्पतालों में उपलब्ध करवाई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की नियमित मॉनिटरिंग एवं तात्कालिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए जिलों में चिकित्सा संस्थानवार नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। यह नोडल अधिकारी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ ही अन्य संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर हीटवेव से बचाव, जांच, दवा एवं उपचार सहित तमाम प्रबंध सुनिश्चित करेंगे।
अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने बताया कि प्रदेश में लू-तापघात की गंभीर स्थितियों को देखते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग प्रदेशभर के राजकीय चिकित्सा संस्थानों में समुचित व्यवस्थाओं को लेकर निरंतर मॉनिटरिंग कर रहा है। इसी क्रम में जिला प्रशासन के साथ समन्वय बनाते हुए जिला अस्पताल, उप जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में हीटवेव प्रबंधन के लिए उपखण्ड अधिकारियों, तहसीलदार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
Medical department engaged in heatwave management in Rajasthan
यह अधिकारी प्रतिदिन अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। साथ ही, अस्पताल की तात्कालिक आवश्यकताओं के संबंध में जिला कलेक्टर को अवगत कराते हुए उनका प्रबंध करना सुनिश्चित करेंगे।
24 घंटे कंट्रोल रूम, आरएमआरएस से पूरी कर रहे तात्कालिक आवश्यकताएं:-
शुभ्रा सिंह ने बताया कि हीटवेव से पीड़ित रोगियों को तत्काल राहत प्रदान करने के लिए राज्य स्तर के साथ-साथ सभी जिलों में 24 घंटे कंटोल रूम का संचालन किया जा रहा है। साथ ही, हैल्पलाइन 1070 एवं एम्बुलेंस सेवा 104 एवं 108 उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि चिकित्सा संस्थानों में तात्कालिक आवश्यकताओं को पूरा करने के आरएमआरएस फण्ड का युक्ति संगत उपयोग करने के निर्देश दिए गए थे।
इसके बाद इसकी बैठकें आयोजित कर अस्पताल प्रशासन कूलर, पंखे, एसी, वाटर कूलर के साथ ही आवश्यक दवाओं एवं उपचार के अन्य प्रबंध सुनिश्चित कर रहे हैं।
बालोतरा में तत्काल उपचार उपलब्ध करवा बचाई जान:-
निदेशक जनस्वास्थ्य डॉ. रवि प्रकाश माथुर ने बताया कि प्रदेश में हीटवेव प्रबंधन के माकूल इंतजाम सुनिश्चित कर लू-तापघात से पीड़ित रोगियों की जीवनरक्षा की जा रही है। उन्होंने बताया कि ऐसा ही एक मामला बालोतरा में सामने आया। भरतपुर निवासी जीतू कटारा, जो बाड़मेर रिफाइनरी में कार्यरत है।
वह रविवार को रिफाइनरी में काम के बाद जैसे ही अपने कमरे पर गया, वहां खाना बनाते हुए बेहोश होकर गिर गया। लू-तापघात से पीड़ित जीतू कटारा को बालोतरा के राजकीय चिकित्सालय में पहुंचाया गया। यहां तत्काल उपचार उपलब्ध करवाकर उसका जीवन बचाया गया।
लू-तापघात से प्रदेश में एक मौ*त:-
निदेशक जनस्वास्थ्य ने बताया कि लू-तापघात के चलते रविवार को प्रदेश में एक व्यक्ति की मौ*त हो गई। उन्होंने बताया कि अजमेर के सराना गांव निवासी 40 वर्षीय मोती सिंह दिहाड़ी मजदूर है। शनिवार को रूपनगढ़ गांव में टेक्टर में पत्थर भरते समय उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे सीएचसी रूपनगढ़ लाया गया।
यहां से उसे जिला अस्पताल किशनगढ़ रैफर किया गया था। प्रोटोकॉल एवं गाइडलाइन के अनुसार उपचार देते हुए रोगी को एम्बुलेंस से किशनगढ़ रवाना किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मृ*त्यु हो गई।
gramin vidyapeeth mainpura sawai madhopur

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी

कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक

संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु

अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,

कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

महिलाओं को प्राथमिकता

सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !