Sunday , 7 June 2026
Breaking News

मलारना डूंगर बनी पंचायत समिति

पंचायत पुनर्गठन के लिए बनाई गई मंत्रिमंडलीय उपसमिति से सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र में 18 नई ग्राम पंचायतों के गठन के साथ ही मंलारना डूंगर को पंचायत समिति दर्जा मिलने से क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। विधायक सूत्रों के अनुसार उपसमिति ने विधायक दानिश अबरार की सिफारिश पर मलारना डूंगर को पंचायत समिति बनाने व 18 नई ग्राम पंचायतों के गठन की मंजूरी दे दी है। विधायक अबरार द्वारा चुनावी वादे को निभाने पर विधानसभा क्षेत्र की जनता ने विधायक का आभार जताया है।

Malarna Dungar became Panchayat Samiti
जानकारी के अनुसार मलारना डूंगर को पंचायत समिति का दर्जा दिलाने के लिए क्षेत्र के लोग करीब 20 वर्ष से मांग करते आ रहे थे। क्षेत्र के लोगों की इस मांग पर विधायक दानिश अबरार ने विधानसभा चुनाव में मलारना डूंगर को पंचायत समिति बनाने का वादा किया था। इसके अलावा पंचायतों का परिसीमन कार्य शुरू होने के साथ ही कई गांवों को नई ग्राम पंचायत का दर्जा दिलाने की मांग विधायक से की गई थी। नई पंचायत समिति व ग्राम पंचायतों के सृजन के लिए सरकार द्वारा निर्धारित किए गए मापदंडों से बाहर होने के कारण विधानसभा क्षेत्र की जनता की मलारना डूंगर को पंचायत बनाने व संबंधित गांवों को ग्राम पंचायत का दर्जा दिलाने की मांग खटाई में पड़ती दिखाई दे रही थी। इस समस्या को देखते हुए अबरार ने उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट की अध्यक्षता में गठित पंचायत पुनर्गठन उपसमिति से सिफारिश की थी।
अबरार की सिफारिश पर मंत्रिमंडलीय उपसमिति ने अपनी रिपोर्ट में चांदनोली, भारजा नदी, कुंडली नदी, दोनाईचा, पीलवा नदी, श्यामोली, अनियाला, डिडवाडा, फलसावटा, बडागांव कहार, एबरा, सिनोली, हिम्मतपुरा, दोंदरी, बंधा, पचीपल्या, गोगोर व दोबडा को ग्राम पंचायत व मलारना डूंगर को नई पंचायत समिति की सूची में शामिल करते हुए मंजूरी दे दी है।
मलारना डूंगर को पंचायत समिति व 18 गांवों को ग्राम पंचायत बनाए जाने की सूचना मिलने पर क्षेत्र के लोगों में ख़ुशी की लहर दौड गई। मलारना डूंगर में कस्बेवासियों ने स्टेशन रोड़ पर आतिशबाजी की। इस दौरान जिला परिषद सदस्य मोती लाल बैरवा सहित कई कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर ख़ुशी जताई। इसी प्रकार ग्रामीण ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बाबू लाल बनोटा, शहर ब्लाॅक अध्यक्ष अली मोहम्मद, इरशाद डायरेक्टर, कौसर अली, अजरूदीन सरपंच, साबूदीन सरपंच, आशाराम बैंदाडा सहित कई कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी व आतिशबाजी की एवं विधायक का आभार जताया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !