Sunday , 7 June 2026
Breaking News

मलारना डूंगर थाना पुलिस ने मारपीट व प्राणघातक हमले के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

मलारना डूंगर थाना पुलिस ने मारपीट व प्राणघातक हमले के दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी शेरु उर्फ शेर मोहम्मद पुत्र फरमान और कलाम पुत्र कजोड निवासीयान मकसूदनपुरा, मलारना डूंगर को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस सूत्रों के अनुसार सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा व सीओ सिटी सवाई माधोपुर राजवीर सिंह चम्पावत के सुपरविजन में मलारना डूंगर थानाधिकारी राजकुमार के नेतृत्व में आज सोमवार को आरोपी शेरु उर्फ शेर मोहम्मद पुत्र फरमान एवं कलाम पुत्र कजोड निवासीयान मकसूदनपुरा, मलारना डूंगर जिला सवाई माधोपुर को अनुसंधान के बाद गिरफ्तार किया गया है।

 

 

Malarna Dungar police station arrested two accused of attack in sawai madhopur

 

यह था मामला:-

 

गत 1 जनवरी 2023 को परिवादी बृजमोहन पुत्र जयसिंह निवासी मकसूदनपुरा, मलारना डूंगर ने सामान्य चिकित्सालय सवाई माधोपुर में पर्चा बयान दिया था कि गत दिनांक 31 दिसंबर 2022 को आरोपी सददाम, कलाम, शेरु, फरमान व हुसैनी बोलेरो में बैठकर आए व मेरे साथ गाली-गलोंच कर मारपीट की। इसके बाद थाने पर मामला दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी।

 

 

 

ये रहे पुलिस टीम में शामिल:-

 

 

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी मलारना डूंगर राजकुमार, सहायक उप निरीक्षक रुपसिंह, डिप्टी सिंह कांस्टेबल एवं राजेश कांस्टेबल शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !