Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मिलकर मनोज पाराशर ने लिया आशीर्वाद 

संत दर्शन संत वंदन यात्रा के तहत देश भर के प्रमुख धार्मिक स्थलों के महंत जनों से ले रहे आशीर्वाद  

 

देश के ख्याति प्राप्त संत एवं प्रसिद्ध कथा वाचक बागेश्वर सरकार बालाजी सिद्ध पीठ के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से विप्र संवाद ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय संयोजक मनोज पाराशर ने मध्यप्रदेश बागेश्वर धाम पहुंच कर आशीर्वाद लिया। पाराशर ने बताया की बागेश्वर धाम में हनुमान जन्म उत्सव कार्यक्रम के अवसर पर सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ के आयोजन में शामिल हुए एवं सपत्निक बागेश्वर बालाजी मंदिर में पूजा अर्चना की।

 

इस अवसर पर बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी को विप्र संवाद के राष्ट्रीय संयोजक पाराशर ने अभिनंदन पत्र भी प्रेषित किया। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी ने सनातन संस्कृति, राष्ट्रवाद हिंदू राष्ट्र निर्माण सहित सामाजिक विषय पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया।

 

Manoj Parashar took blessings after meeting Bageshwar Dham Sarkar Pandit Dhirendra Krishna Shastri

 

गौरतलब है की इन दिनों विप्र संवाद के राष्ट्रीय संयोजक पाराशर ने संत दर्शन संत वंदन यात्रा की शुरुआत की है जिसके तहत पाराशर देश भर के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर पहुंच संत महात्माओं से मिलकर सामाजिक समरसता, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने जैसे आदि विषयों पर विप्र संवाद के माध्यम से समाज को सशक्त कर रहे।

 

इससे पहले पाराशर ने खजुराओ में मतंगेस्वर महादेव मंदिर में भी पूजा अर्चना कर संत जनों से आशीर्वाद लिया। राष्ट्रीय संयोजक पाराशर ने देश भर के युवाओं से संत वंदन संत दर्शन यात्रा से जुड़ने का आव्हान किया। पाराशर के संत दर्शन संत वंदन कार्यक्रम के दौरान ब्राह्मण समाज से जुड़े पदाधिकारियों ने स्वागत अभिनंदन किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !