Friday , 4 September 2026
Breaking News

निजीकरण के विरोध में रेलकर्मियों का जनआंदोलन सोमवार से

रेलवे के निजीकरण के खिलाफ ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन एवं वेस्ट सेंट्रल रेलवे एंप्लाइज यूनियन के आव्हान पर सोमवार को जन आंदोलन की शुरुआत की जाएगी।
यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन एवं मंडल सह सचिव श्रीप्रकाश शर्मा ने बताया कि कल सोमवार को सुबह रेलवे पावर हाउस, रेलवे अस्पताल एवं रेलवे स्टेशन पर लौबी पर द्वार सभाओं का आयोजन कर केंद्र सरकार की रेलवे का निजीकरण करने की नीतियों का खुलासा किया जाएगा।

Mass movement  railway workers protest against privatization Monday

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार द्वारा 151 यात्री गाड़ियों को 109 रूटों पर प्राइवेट ऑपरेटर्स के द्वारा चलाई जाने, रेलवे कल कारखानों का निगमीकरण करने, रेलवे स्टेशनों को उद्योगपतियों को बेचने एवं रेलवे कर्मचारियों के कार्यों को ठेकेदारों से कराए जाने से नाराज रेल कर्मचारियों ने अब आम जनता को भी इस आंदोलन में शामिल करने का निर्णय लिया है।
यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन का कहना है कि रेलवे के निजीकरण से रेल कर्मचारियों का भविष्य अंधकारमय होगा ही इसके साथ साथ रेलवे मे दिन प्रतिदिन यात्रा करने वाले छात्रों महिलाओं ग्रामीण जनता आमजन और समाज के सभी वर्गों के साथ-साथ रेलवे के माध्यम से अपना धंधा करके जीवन यापन करने वाले करोड़ों आमजन को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
यूनियन के नेता श्रीप्रकाश शर्मा ने बताया यूनियन कार्यकर्ताओं ने आमजन को आंदोलन में शामिल करने के लिए बुद्धिजीवी वर्ग, राज्य कर्मचारी संगठन, पेंशनर्स एसोसिएशन, श्रमिक संगठनों, व्यापारिक संगठनों, छात्र संगठन, दैनिक यात्री संघ, अल्पसंख्यक समुदाय, एसटी एससी ओबीसी ग्रुप, खिलाड़ियों, छोटे उद्यमियों, महिला वर्गों से संपर्क कर जन आंदोलन में जुड़ने की अपील की।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !