Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

रेलवे के निजीकरण के खिलाफ जन आंदोलन शुरू

रेलवे के निजीकरण के खिलाफ ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन एवं वेस्ट सेंट्रल रेलवे एंप्लाइज यूनियन के तत्वाधान में शुरू हुए जन आंदोलन के प्रथम दिन रेलवे के पावर हाउस रेलवे अस्पताल, स्टेशन एवं लोबी पर यूनियन कार्यकर्ताओं ने द्वार सभाओं का आयोजन किया।
इस अवसर पर कर्मचारियों को संबोधित करते हुए यूनियन के नेताओं ने कहा कोरोना महामारी की आड़ में रेलवे बेचने का खेल चल रहा है। केंद्र सरकार रेलगाड़ियां, रेलवे स्टेशन, रेलवे कर्मचारियों के कार्यों का एक-एक करके निजी करण करती जा रही है। आज गंगापुर सिटी में यूनियन की शाखाओं द्वारा रेलवे पावर हाउस, रेलवे अस्पताल, रेलवे स्टेशन और लौबी पर रेल कर्मचारियों से संपर्क कर केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के बारे में यूनियन पदाधिकारियों ने चर्चा की। इस अवसर पर यूनियन के नेता मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन, मंडल सह सचिव श्रीप्रकाश शर्मा, लोको शाखा सचिव राजेश चाहर, कैरीज शाखा के अध्यक्ष गजानंद शर्मा, यातायात शाखा के सचिव हरिप्रसाद मीणा, कार्यकारी अध्यक्ष आर पी मंगल, शरीफ मोहम्मद, वीरेंद्र मीणा, आदिल खान, अब्दुल कासिम, शरीफ मोहम्मद ने रेल कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा की रेल को बिकने से बचाने के लिए हो रहे इस जन आंदोलन में सब रेलकर्मी एक मंच पर इकट्ठे होकर केंद्र सरकार की नीतियों का जोरदार विरोध करें।

Mass movement started against privatization of railways at gangapur city Sawai Madhopur

इस अवसर पर यूनियन के पदाधिकारी लोडिंग फ्रैंकलीन, संजय मीणा, राय सिंह मीणा, सुनील जांगिड़, कर्मवीर सिंह, बलदेव मीणा, गणेश पाल मीना, अशोक कुमार एम, राकेश मीणा, मनमोहन शर्मा, आरती मंगल, राकेश सोनवाल, अशोक कुमार गुप्ता, देवी सिंह मीणा, हरिमोहन मीना, रामविलास मीणा, तरुण यादव, जुनैद खान, नदीम मोहम्मद, रघुराज सिंह, लोकेश मीणा, रामराज मीणा, सीताराम बेरवा, प्रसादी राम, राजकुमार, लोकेश जैन, चंद्रभान मीना, भरोसी सैनी, पी पी अग्रवाल, रमेश बाबू, देवेंद्र गुर्जर, विकास चतुर्वेदी, सूरजपाल, शाहिदा खान सहित सैकड़ों रेल कर्मचारी उपस्थित थे।
मंगलवार को रेलवे के निजीकरण के खिलाफ हो रहे जन आंदोलन के तहत गंगापुर सिटी में रेलवे के माइक्रोवेव कार्यालय पर 9:15 बजे, स्वास्थ्य विभाग मे सुबह 6:45 बजे एवं रेलवे स्टेशन पर सुबह 10 बजे मीटिंगों का आयोजन होगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !