Thursday , 23 April 2026
Breaking News

इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम से हो रही है एमसीसी अनुपालना की मॉनिटरिंग

सम्भागीय आयुक्त ने किया एकीकृत कंट्रोल रूम का निरीक्षण

जिले में आदर्श आचार संहिता की अनुपालना सुनिश्चित करवाने के लिए एकीकृत नियंत्रण कक्ष के माध्यम से 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। सम्भागीय आयुक्त सांवरमल वर्मा, जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. खुशाल यादव, जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी जगदीश आर्य ने सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय में संचालित एकीकृत कंट्रोल रूम का बुधवार को निरीक्षण किया और यहां चल रही कार्यवाही की जानकारी ली। सम्भागीय आयुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने सी-विजिल एवं वोटर हैल्पलाइन नंबर 1950 पर प्राप्त होने वाली शिकायतों की जानकारी प्राप्त कर उनके निस्तारण के संबंध में भी अपडेट लिया। इस दौरान मीडिया सेल कार्मिकों को चैनल बदलकर नियमित निगरानी के निर्देश दिए और कहा कि कोई भी सूचना आने पर तुरंत प्रभाव से प्रभारी अधिकारी को सूचित किया जाए।

 

MCC compliance is being monitored through integrated control room

 

सम्भागीय आयुक्त ने कहा कि आदर्श आचार संहिता की शत प्रतिशत अनुपालना करवाने तथा उल्लंघन की शिकायत पर त्वरित कार्यवाही के लिए इस नियंत्रण कक्ष का गठन किया गया है। इस कंट्रोल रूम के माध्यम से अलग-अलग प्रकोष्ठों की गतिविधियों को समन्वित रूप से संचालित किया जा रहा है। आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की मीडिया के माध्यम से आनी वाली सूचना पर सतत निगरानी के लिए एमसीएमसी सेल के तहत गठित टीम द्वारा इलेक्ट्रॉनिक तथा सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग हो रही है। प्राप्त शिकायत पर प्रशासन द्वारा 100 मिनट में  कार्यवाही करवाना सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हेल्पलाइन नम्बर 1950 की टीम भी इस कंट्रोल रूम से काम कर रही है। इस दौरान एकीकृत नियंत्रण कक्ष प्रभारी बृजेन्द्र मीना, सहायक प्रभारी लखन सिंह, उप निदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क सवाई माधोपुर हेमन्त सिंह सहित अन्य अधिकारी व प्रकोष्ठो से संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !