Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीना ने अधिकारियों के साथ ली 4 घंटे मैराथन बैठक

चिकित्सा मंत्री ने चिकित्सा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के दिए निर्देश

 

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के मंत्री परसादी लाल मीना ने आगामी दिनों में प्रदेश में कोरेाना की सैंपलिंग बढ़ाने, दिसंबर के अंत तक शत-प्रतिशत लोगों को वैक्सीन का पहला डोज लगाने, दूसरे डोज में गति लाने और कोविड से हुई मौतों के मुआवजे देने संबंधी मामले जल्द से जल्द निष्पादित करने के निर्देश दिए हैं। चिकित्सा मंत्री ने लगभग 4 घंटे की मैराथन बैठक वीसी के माध्यम से ली।

 

 

 

उन्होंने विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की विस्तार से जानकारी ली और बजट घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा की। वीसी के दौरान राज्य स्तर से शासन सचिव वैभव गालरिया, मिशन निदेशक अरूणा राजोरिया, जिले सहित प्रदेशभर के सीएमएचओ एवं पीएमओ जुड़े।

 

 

चिकित्सा मंत्री ने कोविड संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए सार्वजनिक स्थानों, बाजार, बस स्टैंड, पर्यटक स्थलों से रैंडम सैंपलिंग और आउटडोर में आने वाले आईएलआई मरीजों के सैंपल लेने के निर्देश दिए।

 

Medical Minister Parsadi Lal Meena took 4-hour marathon meeting with officials

 

उन्होंने सभी सीएमएचओ को दिसंबर माह के अंत तक पहली डोज शत-प्रतिशत लगाने और दूसरी डोज में तेजी लाने साथ ही घर-घर जाकर टीका लगाने और आमजन को दूसरी डोज लगवाने के प्रेरित करने के लिए निर्देश दिए। ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट्स की प्रगति, डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में एंटीलार्वा गतिविधियां और फॉगिंग गतिविधियां संचालित करने के निर्देश भी दिए है।

 

 

उन्होंने सभी अधिकारियों को फील्ड में अधिक से अधिक विजिट करने के निर्देश दिए ताकि चिकित्सा व्यवस्थाओं में सुधार लाया जा सके। उन्होंने 2019 से 2021 के दौरान बजट घोषणाओं की शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री नि: शुल्क दवा योजना के बारे में भी निर्देश दिए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !