Sunday , 7 June 2026
Breaking News

योगी समाज ने भरी हुंकार। महावीर पार्क में योगी समाज की विशाल मीटिंग का हुआ आयोजन

जिला मुख्यालय स्थित महावीर पार्क में योगी समाज की विशाल मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के विभिन्न गांवों से आए लोगों ने भाग लिया। जिला संयोजक हरिप्रसाद योगी ने कहा कि राजनितिक पार्टियां अगर जुलुस, धरने, प्रदर्शन और वोट बैंक के आधार पर आरक्षण या विशेष लाभ देती है जो बिल्कुल गलत है जबकि संविधान के अनुसार सामाजिक या आर्थिक दृष्टि से वास्तविक हकादार जातियों को दिया जाना चाहिए।

 

वर्तमान समय में योगी समाज आर्थिक और सामाजिक रूप से पिछड़ा हुआ है। समाज के बच्चों को आरक्षण, छात्रवृत्ति या अन्य किसी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है शीघ्र ही अर्द्ध घूमतु घूमन्तु में जोड़ कर लाभ दिया जाये। जिसके लिए महावीर पार्क कलेक्ट्रेट के सामने आज रविवार को समाज की जिला स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक हुई और जिसमें आगामी माह में बड़ा विशाल धरना प्रदर्शन किया जाने का निर्णय किया।

 

meeting of Yogi Samaj was organized in Mahavir Park sawai madhopur

 

करौली,  दौसा, टोंक, बूंदी, कोटा आदि जिलों के समाज बंधु भी हिस्सा लेंगे। इस दौरान जिला अध्यक्ष शम्भु योगी, रामराज योगी, सचिव कैलाश योगी, कजोड़ योगी, बाबूलाल योगी, धनराज योगी, गजाननंद योगी, राधेश्याम योगी, हनुमान योगी, लक्ष्मीनारायण योगी, रामबिलास योगी, चंद्रप्रकाश योगी, हरीश योगी आदि ने सम्बोधित किया। जिला मुख्यालय पर समाज का छात्रावास एवं योग साधना केंद्र का निर्माण देव उठनी पर शुरू किया जाएगा।

 

जिसमें  दस लाख रूपए समाज की ओर से जमा किया जा चुके है एवं दस लाख रूपए स्थानीय विधायक ने दिए। विभिन्न समाज के कई भामाशाह ने निर्माण सामग्री देने का सहयोग दिया है। इस अवसर पर सवाई माधोपुर की सभी तहसीलों के अध्यक्षों ने भी तहसील स्तर पर जल्दी ही प्रस्तावित कार्यक्रम को सफल बनाने में मुहीम चलाने की बात कही।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !