Sunday , 7 June 2026
Breaking News

क्लिनिकों के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में बैठक हुई आयोजित

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के तत्वावधान में विधिक सेवा क्लिनिकों के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में ग्राम पंचायत सरपंचों के साथ विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्वेता शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई।

Meeting held regarding effective implementation clinics

बैठक में ग्राम पंचायत सरपंचों को विधिक सेवा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में निर्देशित किया तथा कानूनी जानकारी दी गई। विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्वेता शर्मा ने प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के लिए जनप्रतिनिधियों को प्रेरित किया तथा अपनी-अपनी ग्राम पंचायत में आमजन द्वारा प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के लिए संकल्पित होकर कार्य करने की बात कही। उन्होंने बाल विवाह रोकथाम अभियान के बारे में जानकारी देते हुए ग्राम पंचायत सरपंचों को इसके लिए निर्देशित किया। बैठक में विधिक सेवा योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक पंचायत समिति मुख्यालय पर विधिक सेवा क्लिनिक की स्थापना की जा चुकी है, जिसका उद्देश्य रालसा एवं नालसा द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी येाजनाओं की जानकारी प्रदान करना है। इस अवसर पर पंचायत समिति सवाई माधोपुर के विकास अधिकारी रामअवतार मीना सहित कई पंचायतों के सरपंच उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !