Saturday , 5 September 2026
Breaking News

लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु बीमा कंपनियों के पैनल अधिवक्ताओं के साथ बैठक  

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के तत्वाधान में आज गुरूवार को इस वर्ष आयोजित होने वाली तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत 13 अगस्त, 2022 के सफल आयोजन हेतु बीमा कंपनियों के पैनल अधिवक्तागण के साथ बैठक का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सवाई माधोपुर में किया गया।

 

 

श्वेता गुप्ता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि इस वर्ष की तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 अगस्त 2022 को किया जाएगा। जिसमें मोटर दुर्घटना दावा के राजीनामा योग्य प्रकरणों का भी निस्तारण किया जाना है। लोक अदालत लंबित प्रकरणों में से अधिकाधिक प्रकरणों का निस्तारण होने पर न्यायालयों में लंबित प्रकरणों की संख्या भी कम होगी, जिससे न केवल पक्षकारान अपितु अदालत के कीमती समय की भी बचत की जा सकती है।

 

Meeting with panel advocates of insurance companies for successful organization of Lok Adalat

 

लोक अदालत में मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के राजीनामा योग्य प्रकरणों के अधिकाधिक निस्तारण करने पर भी बैठक में चर्चा में की गई। साथ ही श्वेता गुप्ता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 13 अगस्त, 2022 में अधिकाधिक प्रकरणों को रैफर कर उनका निस्तारण करने की अपील की।

 

इस दौरान श्रीराम जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, टाटा एआईजी इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, द ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, आईसीआईसीआई लोबार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, एसबीआई. जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, एचडीएफसी एग्रो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, यूनिवर्सल सोम्पो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, इफको टोकियो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड तथा राजस्थान रोड़वेज पथ परिवहन निगम के पैनल अधिवक्तागण राजेंद्र अग्रवाल, घनश्याम जाट, राधामोहन शर्मा, शरद यादव, गोविंद दीक्षित, राकेश तिवारी, अब्दुल वहाब, तथा प्रार्थी व क्लेमेंट अधिवक्तागण की ओर से गिर्राज गुर्जर, विनोद कुमार शर्मा, शरद यादव, सीपी श्रीवास्तव, घनश्याम जाट उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !