Sunday , 7 June 2026
Breaking News

मेगा ऋण मेला 13 मार्च को, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे लाभार्थियों से संवाद

प्रबन्ध निदेशक राजस्थान अनुसूचित जाति, जनजाति वित्त एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड द्वारा मेगा ऋण मेले का आयोजन 13 मार्च को सांय 4 बजे रामसिंहपुरा स्थित राजीव गांधी क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय किया जाएगा। जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने बताया कि मेगा ऋण मेले में राष्ट्रीय निगमों (राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम तथा राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त एवं विकास निगम नई दिल्ली) के माध्यम से अनुसूचित जाति, सफाई कर्मचारी एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लाभार्थियों को ऋण स्वीकृत किया जाएगा।

 

Mega Loan Fair on March 13, Prime Minister Narendra Modi will interact with the beneficiaries

 

उन्होंने बताया कि मेले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लाभार्थियों से विडियो कॉन्फ्रेंसिंग/वैब कास्ट के माध्यम से संवाद करेंगे। संवाद कार्यक्रम रामसिंहपुरा स्थित राजीव गांधी क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय के ओडोटोरियम में किया जाएगा। जिला कलेक्टर ने उक्त संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सवाई माधोपुर को नोडल अधिकारी एवं परियोजना प्रबंधक एससी एसटी वित्त एवं विकास सहाकारी निगम लिमिटेड सवाई माधोपुर को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !