Saturday , 5 September 2026
Breaking News

आम जन के लिए रेलवे ब्रिज खोलने के लिए दिया डीआरएम को ज्ञापन

कांग्रेस नेता रेखा शर्मा ने आज शुक्रवार को सवाई माधोपुर आए रेलवे कोटा डिवीजन के डीआरएम को ज्ञापन सौंपकर प्लेटफार्म नं. 4 रेलवे काॅलोनी से प्लेटफार्म नं. 1 से बाहर जाने के लिए रेलवे ब्रिज को पहले की तरह आमजन के आवागमन के लिए सुचारू करवाने की मांग की है।

Memorandum given to DRM for opening of railway bridge for common people in Sawai Madhopur

उन्होंने ज्ञापन में बताया कि सवाई माधोपुर रेल्वे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 के सामने करीब 16 हजार लोग निवास करते हैं। इस क्षेत्र में ब्रह्मपुरी कॉलोनी, सिंधी कॉलोनी, नाथ मोहल्ला, रैगर मोहल्ला, टीआरडी कॉलोनी, सुभाष कॉलोनी गणपति नगर व शिव मंदिर तक के लोगों का आवागमन का मुख्य मार्ग शुरू से रेल्वे फुट ओवर ब्रिज ही रहा है। लेकिन मार्च 2020 से कोरोना महामारी में लोकडाउन के कारण रेल्वे ब्रिज को बंद कर दिया था जिससे कॉलोनी की महिलाएं बच्चे एवं पुरुष आवश्यक कार्य के लिए बाजार जाने एवं सब्जी मंडी व सरकारी कार्यालय के लिए जाने में 3 से 4 किलोमीटर का चक्कर लगाकर जाना पड़ रहा है। जनवरी से स्कूल खुल जाने के बाद छात्र-छात्राओं को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
रेखा शर्मा महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव ने रेलवे ब्रिज को पूर्व की भांति आवागमन के लिए प्लेटफॉर्म नंबर 4 से 1 तक बजरिया को जाने वाला रास्ता जल्द से जल्द सुचारू करवाने के साथ ही प्लेटफार्म नंबर 4 पर टिकट विंडो को जल्द से जल्द सुचारू करने की मांग की।
इस मौके पर रेखा शर्मा के साथ प्रिया, चैनी दशानी, ममता, अंजू, उमेश शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !