Thursday , 23 July 2026
Breaking News

श्रमण संस्कृति बोर्ड का गठन करवाने के लिए मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

राजस्थान समग्र जैन युवा परिषद् के एक प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष जिनेन्द्र जैन के नेतृत्व मे राजस्थान प्रदेश में अल्पसंख्यक वर्ग के जैन समुदाय की संस्कृती, धार्मिक सम्पत्तियों की सुरक्षा, संरक्षण तथा जैन आचार्यों व संतों की सुरक्षा एवं चर्या के संरक्षण के लिए “श्रमण संस्कृति बोर्ड का गठन करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा कैबिनेट और राज्यमंत्री अल्पसंख्यक मामलात विभाग व अध्यक्ष राजस्थान राज्य अल्पसंख्यक आयोग के नाम नायब तहसीलदार ओमप्रकाश जोनवाल को ज्ञापन सौंपा l इस अवसर पर परिषद् अध्यक्ष जिनेन्द्र जैन ने बताया कि समूचे देश एवं प्रदेश में अतिप्राचीन धार्मिक धरोहरों एवं तीर्थ स्थलों को विनष्ट करने के कुप्रयास निरन्तर हो रहे है।

 

Memorandum submitted to the Chief Minister for formation of Shraman Sanskriti Board

 

जैन धर्म की धरोहरों पर अनैतिक एवं अवैध तरीके से अवैध कब्जे अतिक्रमण हो रहे है एवं जैन धर्म के अस्तित्व को नकारने के प्रयास किए जा रहे हैं और उनकी मान्यताओं और आस्थाओं का उपहास उड़ाया जाता है, इतना ही नहीं जैन श्रमण संस्कृति पर निरन्तर कुठाराघात हो रहे है। जैन आचार्यों-संतों एवं साध्वियों और श्रावक-श्राविकाओं पर विभिन्न संगठनों द्वारा आए दिन उपसर्ग व तंग किए जा रहे हैं। इस अवसर पर ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं मिडिया प्रभारी माणकमल भण्डारी ने बताया कि श्रमण संस्कृति अज्ञान, अंधविश्वास और अंधकार को दूर कर ज्ञान का प्रकाश फैलाने वाली संस्कृति है, आज वैज्ञानिक कसौटी पर खरी उतरती इसकी परम्पराओं, मान्यताओं और आस्था को जन-जन तक पहुंचाने और उसको अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए श्रमण संस्कृति बोर्ड का गठन करने की महती आवश्यकता है। इस अवसर पर सुनील जैन, विनोद जैन, मुकेश जैन, आशु जैन आदि कई लोग उपस्थित थे l

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !